Aapka Rajasthan

गानों के जरिए कहानी कैसे आगे बढ़ती है, राजश्री में सीखा : शरवरी वाघ

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री शरवरी वाघ आगामी पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वे मशहूर गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' और 'मैया यशोदा' देखते हुए बड़ी हुई हैं।
 

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री शरवरी वाघ आगामी पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वे मशहूर गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' और 'मैया यशोदा' देखते हुए बड़ी हुई हैं।

अभिनेत्री ने सूरज बड़जात्या की आगाम फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रेक लॉन्च इवेंट में कहा कि निर्देशक के साथ काम करना और ऐसे गानों के पीछे की सोच को समझना एक खास अनुभवों में से एक था।

शरवरी वाघ ने कहा कि वह इस अनुभव का हिस्सा बनकर खुद को बेहद आभारी और खुशकिस्मत महसूस कर रही हैं। उन्होंने शूटिंग के दौरान सूरज बड़जात्या के साथ अपनी बातचीत का एक किस्सा भी साझा किया। शरवरी ने कहा, "जब भी हम गानों की शूटिंग करते थे, तो सूरज सर मुझे 'मैया यशोदा' और 'दीदी तेरा देवर दीवाना' जैसे गानों की शूटिंग के समय की कहानियां सुनाते थे और ये मेरा सबसे पसंदीदा समय हुआ करता था क्योंकि मैंने बचपन से ये सारे गाने देखे हैं। इन गानों के लिए दिल में बहुत प्यार है।"

शरवरी ने बताया कि सूरज बड़जात्या ने उन गानों के कुछ बिहाइंड-द-सीन्स डिटेल्स भी उनके साथ शेयर किए, जिन्हें उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस में शामिल करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "सूरज सर ने मुझे कुछ अंदर की जानकारी दी और फिर मैंने उसे अप्लाई करने की कोशिश की है।"

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि गानों पर काम करने से उन्हें राजश्री के फिल्ममेकिंग स्टाइल की एक अलग समझ मिली। उन्होंने कहा, "मुझे सच में लगता है कि यह पहली बार था जब मैंने देखा कि कोरियोग्राफी के अलावा, गानों में इतनी सारी चीजों का ध्यान रखना होता है, जैसे परिवार की भावनाएं, उनके साथ जो कनेक्शन बनता है, कहानी कैसे आगे बढ़ती है। मुझे लगता है कि यह पहली बार था जब मैंने देखा कि गाने कैसे फिल्म को आगे ले जाते हैं, कैसे वे कहानी को आगे ले जाते हैं और यह मेरे लिए बहुत खास अनुभव था।"

बता दें कि 'ये प्रेम मोल लिया' में शरवरी वाघ, आयुष्मान खुराना और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम