Aapka Rajasthan

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
 

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। ज्ञान और बुद्धि के देवता विघ्नहर्ता श्री गणपती बाप्पा की कृपा सदैव सभी पर बनी रहें।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा गया, "विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की उपासना के पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गणपति बप्पा की कृपा से हर विघ्न मिटे, हर संकल्प सिद्ध हो और प्रत्येक जीवन सुख, समृद्धि व मंगल से भर उठे, यही प्रार्थना है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन से सभी विघ्न-बाधाओं का नाश हो और सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो, यही मंगलकामना है।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य का संचार हो। समस्त देशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आप सभी को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्री गणेश जी की कृपा से प्रत्येक परिवार में आनंद और मंगलमयता का वास हो, यही प्रार्थना है।"

भाजपा नेता स्मृति ईरानी की ओर से 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा गया, "विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी की पावन गणेश चतुर्थी के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भालचंद्र बप्पा की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं शुभता का संचार हो और प्रत्येक कार्य निर्विघ्न संपन्न हो।"

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश जी सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाएं और सभी के कार्यों को निर्विघ्न पूर्ण करें।"

कांग्रेस नेता शशि थरूर की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "हमारे देश और पूरी दुनिया में भक्ति का प्रकाश फैल रहा है; हम नई शुरुआत, ज्ञान और सद्भाव के प्रिय देवता का अपने जीवन में स्वागत करते हैं। विघ्नहर्ता, यानी बाधाओं को दूर करने वाले, हमें याद दिलाते हैं कि अगर समझदारी, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ा जाए, तो कोई भी बाधा पार नहीं की जा सकने वाली होती। गणेश जी हमें सिखाते हैं कि जीवन की जटिलताओं का सामना संतुलन के साथ कैसे करें, बुद्धि का सम्मान कैसे करें, और अपनी विविध संस्कृति और परंपराओं के बीच एकता कैसे खोजें।"

शशि थरूर की ओर से आगे लिखा गया, "भगवान गणेश हम सभी को सही निर्णय लेने की बुद्धि, मुश्किलों का सामना करने का साहस और शांति, समृद्धि व खुशी का आशीर्वाद प्रदान करें।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस