Aapka Rajasthan

गेल में नौकरी का अवसर, फैक्ट्री मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए 7 अप्रैल तक करें आवेदन

लखनऊ, 31 मार्च (आईएएनएस)। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (जीएआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारतीय गैस प्राधिकरण (जीएआईएल) ने फैक्ट्री मेडिकल ऑफिसर (एफएमओ) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 
गेल में नौकरी का अवसर, फैक्ट्री मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए 7 अप्रैल तक करें आवेदन

लखनऊ, 31 मार्च (आईएएनएस)। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (जीएआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारतीय गैस प्राधिकरण (जीएआईएल) ने फैक्ट्री मेडिकल ऑफिसर (एफएमओ) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

जीएआईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 05.45 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कम से कम एमबीबीएस की डिग्री और एएफआईएच (एसोसिएट फेलो ऑफ इंडस्ट्रियल हेल्थ) से सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 साल निर्धारित की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,04,000 रुपए प्रति महीने होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (जीएआईएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद पद से संबंधित अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद अगर आप अपने एप्लीकेशन को ऑनलाइन भेजना चाहते हैं, तो उसे नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से मेल कर दें या 'मुख्य प्रबंधक (एचआर), न्यू पॉलिमर भवन, गेल (इंडिया) लिमिटेड, पाता, जिला - औरैया, उत्तर प्रदेश, पिन 206241' पते पर डाक से भेज दें।

वहीं, उम्मीदवार आवेदन की एक फॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के लिए याद से रख लें। इसी के साथ भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए गेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम