Aapka Rajasthan

एफएसएसएआई भर्ती अलर्ट : मैनेजर सहित 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एफएसएसएआई ने ग्रुप-ए और सी के अलग-अलग कुल 15 पदों को फॉरेन सर्विस की शर्तों पर डेपुटेशन (शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट) सहित ट्रांसफर के जरिए भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
 
एफएसएसएआई भर्ती अलर्ट : मैनेजर सहित 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एफएसएसएआई ने ग्रुप-ए और सी के अलग-अलग कुल 15 पदों को फॉरेन सर्विस की शर्तों पर डेपुटेशन (शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट) सहित ट्रांसफर के जरिए भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एफएसएसएआई की ओर से जारी 15 रिक्तियों में ज्वाइंट डायरेक्टर ग्रुप 'ए' के 3, मैनेजर (आईटी) ग्रुप 'ए' के 2 और जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II ग्रुप 'सी' के 10 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एफएसएसएआई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ 'भर्ती सेल, एफडीए भवन, कोटला रोड, नई दिल्ली-110002' पते पर 20 जुलाई तक या उससे पहले डाक करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ज्वाइंट डायरेक्टर पोस्ट के लिए बैचलर/एमबीए या फुल-टाइम लॉ डिग्री या केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, फूड टेक्नोलॉजी, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, फूड एंड न्यूट्रिशन, एडिबल ऑयल टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल या हॉर्टिकल्चरल साइंसेज, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, टॉक्सिकोलॉजी, पब्लिक हेल्थ, लाइफ़ साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, फ़्रूट एंड वेजिटेबल टेक्नोलॉजी, फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी एश्योरेंस या फूड अथॉरिटी द्वारा समय-समय पर मंजूर किए गए किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री या फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी एश्योरेंस में कम से कम एक वर्ष का पीजी डिप्लोमा, जिसे फूड अथॉरिटी ने समय-समय पर मंजूरी दी हो या फूड टेक्नोलॉजी या डेयरी टेक्नोलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी या ऑयल टेक्नोलॉजी या फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग या फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी या फूड एंड वेजिटेबल टेक्नोलॉजी या फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी एश्योरेंस में बीई या बीटेक या मेडिसिन या वेटेरिनरी साइंसेज या फिशरीज या एनिमल साइंसेज या फूड अथॉरिटी द्वारा समय-समय पर मंजूर किए गए किसी अन्य विषय में बैचलर डिग्री (कम से कम चार साल की अवधि वाली) और/या ऊपर बताए गए किसी भी विषय में डॉक्टरेट डिग्री और संबंधित क्षेत्र में रिसर्च का काम पब्लिश किया हो होना चाहिए।

मैनेजर पद के लिए कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर साइंस या किसी अन्य संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीटेक या एमटेक या एमसीए या संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री और जूनियर असिस्टेंट पोस्ट के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पोस्ट के अनुसार 19,900 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

--आईएएनएस

डीके/पीएम