Aapka Rajasthan

फायरिंग पर ट्रंप ने याद दिलाया इतिहास, बोले- अगर व्हाइट हाउस में बॉलरूम होता तो ऐसा नहीं होता

वाशिंगटन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स के अंदर एक हाई-सिक्योरिटी बॉलरूम बनाने की अपनी मांग दोहराई है। 150 साल का इतिहास याद दिलाते हुए कहा है कि गोलीबारी की वारदात ऐसे केंद्र के व्हाइट हाउस में होने की जरूरत पर बल देती है।
 
फायरिंग पर ट्रंप ने याद दिलाया इतिहास, बोले- अगर व्हाइट हाउस में बॉलरूम होता तो ऐसा नहीं होता

वाशिंगटन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स के अंदर एक हाई-सिक्योरिटी बॉलरूम बनाने की अपनी मांग दोहराई है। 150 साल का इतिहास याद दिलाते हुए कहा है कि गोलीबारी की वारदात ऐसे केंद्र के व्हाइट हाउस में होने की जरूरत पर बल देती है।

उन्होंने एक्स पर कहा, शनिवार रात जो हुआ, ठीक उसी वजह से हमारी बड़ी मिलिट्री, सीक्रेट सर्विस, लॉ एनफोर्समेंट और, अलग-अलग वजहों से, पिछले 150 सालों से हर राष्ट्रपति यह मांग कर रहा है कि व्हाइट हाउस की जमीन पर एक बड़ा, सेफ और सिक्योर बॉलरूम बनाया जाए।

ट्रंप के मुताबिक व्हाइट हाउस में निर्माणाधीन (फिलहाल रुका हुआ) मिलिट्री टॉप सीक्रेट बॉलरूम के साथ यह घटना कभी नहीं होती। इसे जितनी जल्दी हो सके बनाया जा सकता है! खूबसूरत होने के साथ-साथ, इसमें उच्च स्तरीय सिक्योरिटी फीचर है, साथ ही, ऊपर कोई कमरा नहीं है जहां कोई भी अज्ञात शख्स प्रवेश नहीं करता, और यह दुनिया की सबसे सिक्योर बिल्डिंग, व्हाइट हाउस के गेट के अंदर है।

राष्ट्रपति के इस ट्रुथ पोस्ट में एक महिला का भी जिक्र है। तंज कसते हुए उन्होंने अपनी बातों को विराम देते हुए कहा, "एक औरत जो कुत्ते को टहला रही थीं, उन्होंने बेवजह बॉलरूम केस किया। जो स्थिति है उसे ध्यान में रखते हुए तुरंत शिकायत वापस ले लेनी चाहिए। इसके निर्माण में रुकावट नहीं आनी चाहिए।"

दरअसल, जिस महिला का ट्रंप जिक्र कर रहे हैं, वो कैरल क्विलिन हैं, जो नेशनल ट्रस्ट फॉर हिस्टॉरिक प्रिजर्वेशन (ऐतिहासिक संरक्षण के राष्ट्रीय ट्रस्ट) की अध्यक्ष और सीईओ हैं। इसी ट्रस्ट ने व्हाइट हाउस ईस्ट विंग (1902 में बना) को ढहा कर बनाए जा रहे बॉलरूम के खिलाफ केस लड़ा। अप्रैल 2026 में कोर्ट ने शिकायत के आधार पर सभी निर्माण कार्य रोकने की अपील की।

ट्रंप द्वारा ईस्ट विंग को ध्वस्त कर एक नए, विशाल 90,000 वर्ग फुट के बॉलरूम और भूमिगत बंकर के निर्माण को लेकर एक कानूनी लड़ाई है। ट्रस्ट की ओर से दायर मुकदमे के बाद, अदालत ने कांग्रेस की मंजूरी के बिना ऐतिहासिक ढांचे को गिराने और निर्माण शुरू करने के कारण इस परियोजना पर अस्थायी रोक लगा दी थी।

आरोप है कि ट्रंप प्रशासन ने बिना उचित प्रक्रिया (कांग्रेस की मंजूरी) के ऐतिहासिक ईस्ट विंग को गिराकर नया बॉलरूम बनाने की कोशिश की। मार्च 2026 में, संघीय न्यायाधीश रिचर्ड लियोन ने निर्माण को अवैध मानते हुए रोक लगा दी। ट्रंप प्रशासन ने इस पर अपील की। बॉलरूम के नीचे एक अत्यधिक किलेबंद बंकर भी बनाया जा रहा है।

--आईएएनएस

केआर/