Aapka Rajasthan

फीफा वर्ल्ड कप: घाना को लगा बड़ा झटका, वीजा विवाद के कारण पहले मैच में नहीं खेलेंगे थॉमस पार्टे

अक्रा, 17 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले घाना को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम मिडफील्डर थॉमस पार्टे पनामा के खिलाफ होने वाले ग्रुप एल के मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कनाडा की एक कोर्ट ने थॉमस की वीजा अपील को खारिज कर दिया है।
 
फीफा वर्ल्ड कप: घाना को लगा बड़ा झटका, वीजा विवाद के कारण पहले मैच में नहीं खेलेंगे थॉमस पार्टे

अक्रा, 17 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले घाना को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम मिडफील्डर थॉमस पार्टे पनामा के खिलाफ होने वाले ग्रुप एल के मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कनाडा की एक कोर्ट ने थॉमस की वीजा अपील को खारिज कर दिया है।

'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला जज रोजर आर. लाफ्रेनियर ने सुनाया। कोर्ट ने माना कि खिलाड़ी अपनी अपील में कोई गंभीर कानूनी आधार साबित नहीं कर पाए और न ही उन्होंने इमिग्रेशन अधिकारियों के फैसले को पलटने लायक मजबूत कारण दिए। इसके चलते वीजा प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। लाफ्रेनियर ने आगे कहा कि घाना के इस इंटरनेशनल खिलाड़ी को ब्रिटेन में उन पर लगे रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपों से पैदा हुई चिंताओं के बारे में बताया गया था, लेकिन वीजा प्रोसेस के दौरान वह उन चिंताओं को ठीक से दूर करने में नाकाम रहे।

इस फैसले के कारण थॉमस अभी कनाडा में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसका सीधा असर यह हो सकता है कि वह घाना के आने वाले मैचों में भी शायद न खेल पाएं। थॉमस को तभी राहत मिलने की उम्मीद है जब बाद में उनके मामले पर दोबारा विचार किया जाए या फिर उन्हें टेम्पररी रेजिडेंट परमिट के जरिए अनुमति मिल सके।

कनाडा सरकार ने पिछले हफ्ते थॉमस को वीजा देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनके वकीलों ने ओटावा में फेडरल कोर्ट में आखिरी समय में अपील की, जिसमें फैसले को पलटने की मांग की गई। फीफा ने भी पहले ही पुष्टि कर दी थी कि वीजा न मिलने के कारण खिलाड़ी टीम के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। फीफा ने भी पहले ही पुष्टि कर दी थी कि वीजा न मिलने के कारण खिलाड़ी टीम के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। घाना की टीम फिलहाल अमेरिका में अपने कैंप में बनी हुई है और बाकी ग्रुप मैचों की तैयारी कर रही है।

घाना को अपने ग्रुप में 17 जून को पनामा से भिड़ना है। इसके बाद टीम का सामना इंग्लैंड और क्रोएशिया जैसी मजबूत टीमों से होना है। ऐसे में थॉमस की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वालों को वीजा की समस्या से जूझना पड़ रहा है और इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। इससे पहले, सोमाली रेफरी उमर आर्टन, इराक के इंटरनेशनल खिलाड़ी आयमन हुसैन और तलाल सलाह, हैती के वुडेनस्की पियरे, और स्विट्जरलैंड के फॉरवर्ड ब्रील एम्बोलो को वर्ल्ड कप यात्रा की व्यवस्था से जुड़ी वीजा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम