Aapka Rajasthan

फीफा विश्व कप 2026: अर्जेंटीना की जर्सी वाले रंग की मिठाई, मेसी की तस्वीरें, फैन के समर्थन का अनोखा अंदाज

कोलकाता, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। सोमवार को भारतीय समयानुसार 12:30 बजे (एएम) से विश्व कप का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाना है। भारत में भी विश्व कप को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा है। भारतीय फुटबॉल फैंस फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन कर रहे हैं।
 

कोलकाता, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। सोमवार को भारतीय समयानुसार 12:30 बजे (एएम) से विश्व कप का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाना है। भारत में भी विश्व कप को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा है। भारतीय फुटबॉल फैंस फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के एक मिठाई दुकान मालिक राजीव घोष फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना का सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने अपने मिठाई की दुकान की सजावट बिल्कुल अर्जेंटीना की जर्सी के रंगों वाले बैलून और मेसी की तस्वीरों से की है। उन्होंने अपनी दुकान की मिठाइयां भी अर्जेंटीना की जर्सी के रंग वाली बनाई है।

आईएएनएस से बात करते हुए राजीव घोष ने कहा, "मैं अर्जेंटीना का समर्थक हूं और बचपन से मेसी का फैन हूं। 2022 विश्व कप में भी मैंने अपने दुकान को सजाया था। इस बार भी रसगुल्ला और अन्य मिठाइयां बनी हैं। सब अर्जेंटीना की पहचान वाली हैं। मैं चाहता हूं कि अर्जेंटीना जीते और अर्जेंटीना ही जीतेगी।"

वहीं मुंबई में भी फाइनल को लेकर जबरदस्त क्रेज है। फुटबॉल कोच संतोष कश्यप ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला बेहद कठिन और रोमांचक होगा। दोनों टीमें मजबूत हैं। दोनों टीमों का डिफेंस अच्छा है, लेकिन अगर स्ट्राइकर और गोलकीपर की बात करें, तो इसमें अर्जेंटीना आगे है। अर्जेंटीना के मेसी हैं, जो टूर्नामेंट में बेहतरीन रहे हैं। मुझे लगता है कि फाइनल में भी वह प्रदर्शन करेंगे। अर्जेंटीना के जीतने की संभावना ज्यादा है।"

मुंबई के ब्रावो फुटबॉल अकादमी के हेड कोच फहाद अंसारी ने कहा, "फीफा विश्व कप फाइनल का इंतजार है। स्पेन और अर्जेंटीना दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल के रोमांचक होने की उम्मीद है। अर्जेंटीना गत चैंपियन है और उस पर ज्यादा दबाव होगा। स्पेन ने टूर्नामेंट में बहुत कम गोल खाए हैं। मैं स्पेन का समर्थन कर रहा हूं।"

पूर्व फुटबॉलर और एयर इंडिया एफसी के हेड कोच गॉडफ्रे परेरा ने कहा, "स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला विश्व कप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। मैं मेरेडोना के जमाने अर्जेंटीना का समर्थक हूं, लेकिन इस मैच में दोनों टीमें बराबरी की हैं। स्पेन को कम नहीं आंक सकते। मैं दिल से अर्जेंटीना को विजयी होते देखना चाहता हूं।"

--आईएएनएस

पीएके