Aapka Rajasthan

फेस्टिव सीजन में पारंपरिक कपड़ों की दीवानी हैं अमीषा पटेल, बोलीं- इससे दोगुना हो जाता है त्योहार का मजा

मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमिषा पटेल ने भारतीय त्योहारों और पारंपरिक कपड़ों के प्रति अपने लगाव के बारे में बात की। अभिनेत्री का मानना है कि त्योहार जिंदगी में खुशी और सकारात्मकता लेकर आते हैं।
 

मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमिषा पटेल ने भारतीय त्योहारों और पारंपरिक कपड़ों के प्रति अपने लगाव के बारे में बात की। अभिनेत्री का मानना है कि त्योहार जिंदगी में खुशी और सकारात्मकता लेकर आते हैं।

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें त्योहार बहुत पसंद हैं, खासकर दिवाली, गणेश चतुर्थी और नवरात्रि। उन्होंने कहा, "मुझे दिवाली, गणेश चतुर्थी और नवरात्रि बहुत पसंद हैं और इनमें बहुत मजा आता है।"

एक्ट्रेस ने त्योहारों से जुड़ी पॉजिटिव एनर्जी के बारे में भी बात की और इसे नई शुरुआत और नए अवसरों का समय बताया। अमीषा ने कहा, "पॉजिटिव वाइब्स, अच्छे काम की नई शुरुआत। मुझे लगता है सब कुछ अच्छा होगा।"

अभिनेत्री ने आगे बातचीत में कहा कि फेस्टिवल में पारंपरिक कपड़े पहनने से माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है। उन्होंने कहा, "त्योहार घर में खुशहाली लेकर आते हैं और ऐसे में पारंपरिक वस्त्र पहनने से पर्व का मजा दो गुना हो जाता है।"

इस बीच, अमीषा पटेल हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब मुंबई के चर्चगेट इलाके में उनके माता-पिता के घर में कथित तौर पर चोरी हुई, जिसमें घर से लगभग 5 लाख रुपये की सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी हो गई थी।

मरीन ड्राइव पुलिस ने कथित चोरी के सिलसिले में पालघर की 40 साल की एक घरेलू काम करने वाली महिला सीमा घाटे को गिरफ्तार किया। बाद में उसे एक कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

अभिनेत्री अमीषा पटेल की बात करें तो उन्होंने भारतीय फिल्मों में 2000 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से शुरुआत की थी। उनकी हिट फिल्मों में 'कहो ना... प्यार है' (2000), 'गदर: एक प्रेम कथा' (2001), 'हमराज' (2002) और 'भूल भुलैया' (2007) शामिल हैं। बाद के वर्षों में उन्होंने 'गदर 2' (2023) में भी अपनी भूमिका दोहराई, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही।

अभिनेत्री एक गुजराती परिवार से आती हैं। उनके दादा बैरिस्टर रजनी पटेल एक प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस पार्टी के नेता थे, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के काफी करीबी माने जाते थे।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम