फंग लीयुआन ने एससीओ जीवनसाथी समूह गतिविधि में भाग लिया
बीजिंग, 1 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुआन ने 1 सितंबर को सुबह बिश्केक में किर्गिस्तान के राष्ट्रपति की पत्नी ऐगुल जापारोवा द्वारा आयोजित वर्ष 2026 एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं की पत्नियों की समूह गतिविधि में भाग लिया।
फंग लीयुआन के अलार्चा राज्य अतिथिगृह पहुंचते समय ऐगुल जापारोवा ने उनका स्वागत किया। फंग लीयुआन और संबंधित देशों के नेताओं की पत्नियों ने किर्गिस्तान राष्ट्रीय संस्कृति प्रदर्शनी देखी और समूह फोटो खींचे। बाद में उन्होंने येनिसेई पैलेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखे।
फंग लीयुआन ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत शानदार हैं और अभिनेता बहुत कुशल हैं। किर्गिस्तान के कलाकारों का चीन में प्रदर्शन करने और आदान-प्रदान करने का स्वागत है, ताकि चीनी दर्शक करीबी से किर्गिस्तान की समृद्ध और विविध जातीय संस्कृति महसूस कर सकें।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
