Aapka Rajasthan

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग: वरुण आरोन ग्लासगो कॉस्मिक के गेंदबाजी कोच बने

ग्लासगो, 21 जून (आईएएनएस)। ग्लासगो कॉस्मिक ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है।
 
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग: वरुण आरोन ग्लासगो कॉस्मिक के गेंदबाजी कोच बने

ग्लासगो, 21 जून (आईएएनएस)। ग्लासगो कॉस्मिक ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है।

ग्लासगो कॉस्मिक के गेंदबाजी कोच बनने के बाद वरुण ने कहा, "मैं ग्लासगो कॉस्मिक के साथ इस मौके का सच में इंतजार कर रहा हूं। मैथ्यू हेडन, विपुल अग्रवाल, तनशा बत्रा और राशिद खान के साथ मेरी बातचीत से मुझे साफ समझ आया कि वे यहां क्या बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था।"

उन्होंने कहा, "जब आप स्क्वाड को देखते हैं, तो फिन एलन, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडू मेंडिस, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, मोइसेस हेनरिक्स, अली खान, रिची बेरिंगटन और जॉर्ज मुनसे जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने खुद को सबसे ऊंचे स्तर पर साबित किया है। एक कोच के तौर पर, ऐसे टीम के साथ काम करना और उन्हें अपना श्रेष्ठ देने में मदद करना काफी उत्साहजनक होगा।"

ग्लासगो कॉस्मिक का मालिकाना हक मुगाफी ग्रुप के पास है। ग्रुप के चेयरमैन विपुल अग्रवाल ने कहा, "वरुण को हमेशा उनके काम करने के तरीके और क्रिकेट की जानकारी के लिए सम्मान दिया गया है। हमें विश्वास है कि वह ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मेंटर साबित होंगे।"

ग्लासगो कॉस्मिक की को-ओनर तनशा बत्रा ने कहा, "हम वरुण का ग्लासगो कॉस्मिक परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। उनका अनुभव, खासकर एक तेज गेंदबाज के तौर पर, टूर्नामेंट के दौरान बहुत कीमती होगा।"

मुगाफी स्पोर्ट्स के सीईओ राशिद खान ने कहा, "शुरू से ही हमारा ध्यान एक मजबूत क्रिकेट माहौल बनाने पर रहा है। वरुण की नियुक्ति इस दिशा में एक जरूरी कदम है। हम उन्हें टीम में शामिल करके बहुत खुश हैं।"

भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे खेल चुके वरुण पिछले कुछ समय में बेहतरीन गेंदबाजी कोच के रूप में उभरे हैं। आईपीएल 2026 में वह सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के तेज गेंदबाजी कोच थे। टीम के युवा गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंजे और साकिब हुसैन ने सीजन में अपनी सफलता का श्रेय आरोन को दिया था।

--आईएएनएस

पीएके