Aapka Rajasthan

इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय लुटेरा गिरफ्तार, चोरी की कार जब्त

लखनऊ, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लूट की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। बकेवर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भोपाल से लूटी गई स्विफ्ट कार, चाकू और मोबाइल बरामद हुआ है। हालांकि, आरोपी का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस 15 अप्रैल की रात पूर्वी तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोका और एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसने अपने साथी सौरभ तोमर के साथ मिलकर भोपाल रेलवे स्टेशन से कार बुक की थी। रास्ते में दोनों ने बाथरूम का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और चालक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद कार लेकर भाग निकला। सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास चालक घायल हालत में गाड़ी से कूदकर जान बचाने में सफल रहा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य रावत निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। उसके कब्जे से एक चाकू, मोबाइल फोन और लूटी गई स्विफ्ट कार बरामद की गई है। इस मामले में थाना बकेवर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

मामले को लेकर एएसपी ग्रामीण, इटावा, श्रीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदित्य रावत के रूप में हुई है, जो बीते बुधवार की रात अपने एक और साथी के साथ स्विफ्ट कार से जा रहा था। इसी बीच पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान उसने कार को आगे बढ़ा दिया। ऐसे में पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम