Aapka Rajasthan

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ओली रॉबिन्सन

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। इंग्लिश तेज गेंदबाज ओली रोबिन्सन दाहिने घुटने की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
 
इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ओली रॉबिन्सन

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। इंग्लिश तेज गेंदबाज ओली रोबिन्सन दाहिने घुटने की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

रॉबिन्सन इस सीरीज में दो साल बाद टेस्ट टीम में लौटे थे। पहले टेस्ट में लॉर्ड्स के मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने 7 विकेट लेकर इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, रॉबिन्सन की नई इंजरी ने उनकी फिटनेस को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोबिन्सन ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला फरवरी 2024 में रांची में खेला था, जहां उन्होंने सिर्फ 13 ओवर ही गेंदबाजी की थी। वहीं, रोबिन्सन दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके थे।

हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया है कि रोबिन्सन टीम के साथ ही रहेंगे। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि वह 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं। रॉबिन्सन का न होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है। टीम के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को नाइट क्लब विवाद को लेकर जारी जांच की वजह से दूसरे टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुना गया है।

इंग्लैंड का प्रदर्शन लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट में शानदार रहा था। मेजबान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराया था। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने दोनों ही पारियों में आसानी से घुटने टेक दिए थे। पहली पारी में इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 140 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 113 रन बनाकर ढेर हो गई थी।

वहीं, दूसरी इनिंग में इंग्लैंड ने एमिलियो गे की अर्धशतकीय पारी के बूते 226 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 138 रन बनाकर सिमट गई थी। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में ओली रोबिन्सन ने 5 विकेट झटके थे, जबकि दूसरी इनिंग में गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट निकाले थे।

--आईएएनएस

एसएम/एएस