एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में नए योगदान दें : शी चिनफिंग
बीजिंग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने शांगहाई च्याओ थोंग विश्वविद्यालय, शीआन च्याओ थोंग विश्वविद्यालय, दक्षिण पश्चिम च्याओ थोंग विश्वविद्यालय और पेइचिंग च्याओ थोंग विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और छात्रों को पत्र लिखकर विश्वविद्यालयों के विकास के लिए अपनी हार्दिक अपेक्षाएं व्यक्त कीं।
शी चिनफिंग ने कहा कि ये चारों विश्वविद्यालय एक साझा परंपरा से जुड़े हुए हैं और इस वर्ष अपनी 130वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और पूर्व छात्रों को बधाई दी।
शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें उम्मीद है कि आप लोग नए युग के लिए चीनी विशेषताओं वाले समाजवादी विचारों के मार्गदर्शन का पालन करेंगे, देश की प्रमुख रणनीतिक आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में स्वतंत्र नवाचार और स्वतंत्र प्रतिभा प्रशिक्षण को मजबूत करेंगे, उत्पादन, शिक्षा और अनुसंधान के गहन एकीकरण को बढ़ावा देने में और अधिक सफलताएं हासिल करेंगे, और शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के क्षेत्र में एक मजबूत देश के निर्माण में नए योगदान देंगे।
हाल ही में, उक्त चार विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों ने महासचिव शी चिनफिंग को एक पत्र लिखकर अपने-अपने विश्वविद्यालयों के 130 वर्षों के विकास इतिहास और उपलब्धियों की रिपोर्ट दी और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण और राष्ट्रीय पुनरुत्थान के महान कार्य में योगदान देने का अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
