Aapka Rajasthan

ईसीएचएस में निकली भर्ती: मेडिकल ऑफिसर समेत 14 पदों पर आवेदन जारी, 2 जून तक मौका

चंडीगढ़, 20 मई (आईएएनएस)। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम - ईसीएचएस), हिसार, ने अपने स्टेशन मुख्यालय के अंतर्गत ईसीएचएस पॉलीक्लिनिकों में संविदा आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और गैर-चिकित्सा कर्मचारियों के विभिन्न 14 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 
ईसीएचएस की ओर से जारी 14 रिक्तियों में मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा अधिकारी) के 9, डेटा ऑपरेटर एंट्री के 1, डेंटल असिस्टेंट/टेक्नीशियन/हाइजीनिस्ट (डेंटल ए/टी/एच) के 1 और डीईओ/सीआईके (सीटीएस फंड) के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस (इंटर्नशिप के बाद न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव), ग्रेजुएशन/क्लास या लिपिकीय व्यापार (सशस्त्र बल), विज्ञान विषय या समकक्ष विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण और दो वर्ष का डिप्लोमा डेंटल हाइजीनिस्ट/डेंटल मैकेनिक्स में, या डेंटल हाइजीन/क्लास-I में डिप्लोमा धारक डीएच/डोरा कोर्स (सशस्त्र बल) होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद अनुसार 1 से 9 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 53 से 66 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 19,000 से 95,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईसीएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी को आवेदन के साथ संलग्न करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'ओआईसी स्टेशन मुख्यालय (ईसीएचएस सेल), हिसार' पते पर डाक कर दें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी