Aapka Rajasthan

ईस्टर्न कोलफील्ड्स में मेडिकल स्पेशलिस्ट कंसल्टेंट बनने का मौका, 7 अप्रैल तक करें आवेदन

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र के जो लोग सराकरी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने मेडिकल स्पेशलिस्ट कंसल्टेंट के विभिन्न 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 
ईस्टर्न कोलफील्ड्स में मेडिकल स्पेशलिस्ट कंसल्टेंट बनने का मौका, 7 अप्रैल तक करें आवेदन

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र के जो लोग सराकरी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने मेडिकल स्पेशलिस्ट कंसल्टेंट के विभिन्न 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

ईसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

ईसीएल ने जिन 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें रेडियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स के 3-3; गायनेकोलॉजी और मेडिसिन के 1-1; और डर्मेटोलॉजी के 2 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस के साथ पीजी डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 70 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 80,000 से 1,00,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर, उसके ऊपर पद का नाम लिख 'सीएमएस (प्रभारी), ईसीएल का कार्यालय (मुख्यालय), सैनक्टोरिया, थाना दिशेरगढ़, पिन-713333, बर्दवान (पश्चिम बंगाल)' पते पर पोस्ट कर दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें, ईसीएल की ओर से संबंधित पद के लिए सूचना जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर शाम 5:00 बजे तक स्पीड पोस्ट द्वारा आपको अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिए गए पते पर भेज देना है, क्योंकि इस समय सीमा के बाद आपके आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी