Aapka Rajasthan

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात चेन स्नैचर को दबोचा, साथी भी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। द्वारका जिले के डाबड़ी में पुलिस ने एक कुख्यात चेन स्नैचर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकली नंबर प्लेट और बाइक भी जब्त की है। वहीं उसके साथी के पास से 80,000 रुपये नगद बरामद किया गया है।
 
मामला 26 मार्च का है, जब रामनवमी के मौके पर पूजा से लौट रही 58 साल की महिला के गले से अचानक आरोपी ने बाइक पर सवार होकर सोने की चेन छीन ली। पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले की जांच के लिए एसआई अनिल कुमार, एएसआई धर्मेंद्र, एचसी बच्चू और एचसी राजेंद्र की टीम बनाई गई, जिसकी अगुवाई एसएचओ डाबड़ी इंस्पेक्टर गंगा राम मीणा ने की। टीम ने 25 किलोमीटर के एरिया में लगे 250 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और आरोपी की लोकेशन वसंत कुंज के पास ट्रेस की।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान करन शिवपुरी उर्फ कांची (32) के रूप में हुई। वह पहले भी 27 मामलों में लिप्त रह चुका है। करन को मसूदपुर डेयरी, वसंत कुंज से गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के पास से एक बजाज पल्सर बाइक, नकली नंबर प्लेट और वारदात के समय पहने कपड़े भी बरामद किए गए।

पूछताछ में करन ने बताया कि उसने चोरी की चेन अपने साथी विपिन कुमार उर्फ बंटी (32) को दी थी। विपिन से पूछताछ के बाद पता चला कि उसने चेन को मनी ट्रांसफर के माध्यम से 1,18,000 रुपए में बालाजी ज्वैलर्स महिपालपुर के मालिक हिमांशु वर्मा को बेच दिया था। पुलिस ने विपिन से 80,000 रुपए की रकम भी बरामद कर ली, जो चेन की चोरी से मिली थी। वहीं, हिमांशु वर्मा अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम