Aapka Rajasthan

'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस, 1 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

मुंबई, 18 सितंबर (आईएनएस)। कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'दुपहिया-2' ओटीटी पर प्रसारित होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इस नए सीजन में काल्पनिक गांव धड़कपुर की कहानी आगे बढ़ेगी, जो अब पहले जैसा अपराध-मुक्त गांव नहीं रहा है।
 

मुंबई, 18 सितंबर (आईएनएस)। कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'दुपहिया-2' ओटीटी पर प्रसारित होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इस नए सीजन में काल्पनिक गांव धड़कपुर की कहानी आगे बढ़ेगी, जो अब पहले जैसा अपराध-मुक्त गांव नहीं रहा है।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "सुनो, सुनो, सुनो धड़कपुर अब क्राइम फ्री नहीं रहा। 'दुपहिया-2' एक अक्टूबर को रिलीज होगी।"

इस शो में दिनेशलाल यादव (निरहुआ), गजराज राव और रेणुका शहाणे नजर आएंगे। यह शो धड़कपुर नामक एक काल्पनिक गांव की कहानी है, जिसमें मासूमियत, पागलपन और छोटे शहर का देसी अंदाज देखने को मिलेगा। इस बार कहानी में नई चुनौतियां होंगी, जो और भी ज्यादा हंगामा और हंसी लेकर आएंगी। इस शो को सोनम नायर ने डायरेक्ट किया है और इसमें स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा भी नजर आएंगे।

एक जॉइंट स्टेटमेंट क्रिएटर्स और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने शेयर किया, “‘दुपहिया’ हमेशा से हमारे दिल के करीब की कहानी रही है। हालांकि कहानी ग्रामीण भारत में सेट है लेकिन असल में यह बड़े सपनों के रोजमर्रा की भागदौड़ से टकराने और रास्ते में अचानक मिलने वाले ह्यूमर की कहानी है। हम यह देखकर शुक्रगुजार हैं कि पहले सीजन ने दुनियाभर के दर्शकों को कितना पसंद किया, और हम सच में इस कहानी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं, इस बार नए चैलेंज और उन किरदारों के लिए बड़े दांव के साथ जिन्हें हम सभी प्यार करने लगे हैं।”

शो के क्रिएटर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, "'दुपहिया-2' हमेशा से हमारे दिल के बेहद करीब रही है। कहानी भले ही ग्रामीण भारत की है लेकिन असल में यह बड़े सपनों और रोजमर्रा की उलझनों के टकराव और इसी बीच से निकलने वाले अनोखे हंसी के पलों की कहानी है। हम बहुत शुक्रगुजार हैं कि पहले सीजन को दुनिया भर के दर्शकों ने इतना प्यार दिया और अब हम इस कहानी को आगे ले जाने के लिए बेताब हैं, इस बार किरदारों के लिए नई चुनौतियों और बड़ी मुसीबतों के साथ, जिनसे सब प्यार करने लगे हैं।"

उन्होंने कहा, "यह सीजन जितना हंसी-मजाक से भरा है, उतना ही दिल को छू लेने वाले इमोशनल पलों से भी भरा है। हमेशा की तरह प्राइम वीडियो के साथ काम करना बेहद शानदार रहा है और हम उनके आभारी हैं कि उन्होंने हमें यह कहानी कहने का मौका दिया और हमारी बनाई हुई इस दुनिया पर भरोसा किया। पहले सीजन को जो प्यार मिला, वह हमारे लिए बहुत मायने रखता है और हमें यकीन है कि दूसरा सीजन भी दर्शकों को उतना ही पसंद आएगा जब यह प्राइम वीडियो पर आएगा।"

'दुपहिया-2' को बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने बनाया और प्रोड्यूस किया है और इसे अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा है। यह शो 1 अक्टूबर 2026 को प्राइम वीडियो पर आएगा।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम