Aapka Rajasthan

दुनिया आगे बढ़ रही, देश को पीछे करना चाहती है भाजपा : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) बदले महाकाल स्टैंडर्ड टाइम (एमएसटी) करने का प्रस्ताव दिया है, जिसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। कांग्रेस सांसदों ने भाजपा पर देश को पीछे करने का आरोप लगाया है।
 
दुनिया आगे बढ़ रही, देश को पीछे करना चाहती है भाजपा : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) बदले महाकाल स्टैंडर्ड टाइम (एमएसटी) करने का प्रस्ताव दिया है, जिसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। कांग्रेस सांसदों ने भाजपा पर देश को पीछे करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "दुनिया आगे बढ़ रही है लेकिन भाजपा देश को पीछे ले जाना चाहती है। यह बहुत ही दुखद है। आदमी को फॉरवर्ड लुकिंग होनी चाहिए। देश में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार की जो समस्या है, उससे लोगों को कैसे निजात मिले, उस पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा चाहती है कि देश के लोग कुएं की मेढक की तरह हों, वह कुएं से बाहर नहीं निकलें और उसी में उलझी रहे।"

उन्होंने मध्य-पूर्व तनाव के बीच जलमार्ग से एलएनजी लेकर एक जहाज के भारत आने पर कहा, "यह अच्छी बात है। जितनी आवश्यकता है, अगर उसके अनुसार आपूर्ति होती है, तो पूरे देश के अंदर लोगों को जो परेशानी हो रही है, वो कम होगा। एक जहाज आने से काम नहीं चलेगा, शायद यह एक दिन की आपूर्ति भी न कर सके।"

कांग्रेस सांसद ने पश्चिम बंगाल चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशी के सवाल पर कहा, "कांग्रेस पार्टी की जो विचारधारा है, वह सभी को पता है। हम सभी धर्म और जाति को लेकर चलने में विश्वास करते हैं। जिसकी जो आबादी है, उसके अनुपात में हम उम्मीदवार बनाने की कोशिश करते हैं। बंगाल में 32 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, ऐसे में जाहिर है कि उनकी हिस्सेदारी ज्यादा होगी। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं करनी चाहिए।"

इसके अलावा मध्य पूर्व तनाव को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "देश के सामने गंभीर संकट सामने है। जितनी सप्लाई आ रही है, उससे कई गुना ज्यादा डिमांड है। ऐसे में संकट तो रहेगा।"

उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के गिरफ्तारी वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा, "ऐसे दावे नहीं करने चाहिए। यह सभी चीजें ईश्वर के हाथ में है। वक्त ने सभी चीजें बता दी हैं। देश ने पिछले आठ सालों में जे नुकसान झेले हैं, उसकी भविष्यवाणी राहुल गांधी ने पहले ही कर दी थी।"

उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के महाकाल स्टैंडर्ड टाइम के प्रस्ताव पर कहा, "सरकार कुछ भी करे लेकिन टाइम बदलने की बात न करे। लोगों को लाइन में लगा दिया, उसे तो बदलने की बात करें। चुनाव खत्म होते ही तेल के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, उस पर बात करें। उन सभी को उसी पर बात करनी है, जिसका कोई फायदा नहीं है।"

--आईएएनएस

एससीएच/पीएम