Aapka Rajasthan

डीएसएसएसबी जॉब अलर्ट: जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट समेत 1,979 पदों पर वैकेंसी, 16 जून से करें आवेदन

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अलग-अलग विभागों में कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट) सहित विभिन्न 1,979 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 
डीएसएसएसबी जॉब अलर्ट: जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट समेत 1,979 पदों पर वैकेंसी, 16 जून से करें आवेदन

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अलग-अलग विभागों में कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट) सहित विभिन्न 1,979 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

डीएसएसएसबी की ओर से जारी 1,979 रिक्तियों में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला विभाग से जूनियर वैज्ञानिक सहायक (जीवविज्ञान) के 44, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (बैलिस्टिक्स) के 18, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान) के 37, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (झूठ पकड़ने की विधि) के 12, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (दस्तावेज) के 15, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (मानव संसाधन प्रबंधन/गुणवत्ता नियंत्रण) के 5, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (फोटो) के 14, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (साइबर फोरेंसिक) के 81, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (अपराध स्थल/जिला मोबाइल फोरेंसिक इकाई) के 46, जूनियर वैज्ञानिक सहायक (फिंगरप्रिंट) का 1 और जूनियर वैज्ञानिक सहायक (भौतिकी) के 16 पद शामिल हैं।

दिल्ली विभाग अभिलेखागार विभाग से तकनीकी सहायक (हिंदी) के 1 और सहायक अभिलेखागार श्रेणी-I के 4 पद; सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से सूचना प्रौद्योगिकी सहायक ग्रेड-ए के 125 पद; नई दिल्ली नगरपालिका परिषद विभाग से फिटर ग्रेड-II के 36, लिफ्ट ऑपरेटर के 13, सहायक ऑपरेटर सह मैकेनिक (ए/सी) के 15, सब स्टेशन अप्रेंटिस के 37, डेटा प्रोसेसिंग सहायक ग्रेड 'ए' के 21 और डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड 'बी' के 2 पद; शिक्षा निदेशालय विभाग से प्रशिक्षित ग्रजुएट शिक्षक (कंप्यूटर विज्ञान) के 675, घरेलू विज्ञान शिक्षक के 129, प्रशिक्षित ग्रजुएट शिक्षक (विशेष शिक्षा शिक्षक) के 163, विशेष शिक्षा शिक्षक (प्राथमिक) के 450; और श्रम विभाग से विद्युत पर्यवेक्षक/उप निरीक्षक के 19 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 जून के दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पोस्ट पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, वे डीएसएसएसबी के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक, बीएससी, एमसीए, मास्टर डिग्री, 12वीं उत्तीर्ण, प्लंबर ट्रेड सर्टिफिकेट, मैट्रिक/उच्च माध्यमिक और आईटीआई प्रमाणपत्र, डीएड, बीएड, ग्रेजुएशन/3 वर्षीय डिप्लोमा, मैट्रिक और राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र आदि होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 27 से 37 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), एक-स्तरीय सामान्य/एक-स्तरीय तकनीकी/एक-स्तरीय तकनीकी-शिक्षण, मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 5,200 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य (यूआर)/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/पूर्व सैनिक (ईएसएम) और महिलाओं के रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता और जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए डीएसएसएसबी की ओर से संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी