Aapka Rajasthan

डीआरडीओ-डीजी(एएस) इंटर्नशिप 2026: युवाओं के लिए 200 पदों पर वैकेंसी, 26 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर महानिदेशक (एरोनॉटिकल सिस्टम्स) के अधीन प्रयोगशालाओं के लिए सशुल्क इंटर्नशिप योजना 2026-27 के तहत इंजीनियरिंग/विज्ञान में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम कर रहे छात्रों से कुल 200 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 
डीआरडीओ-डीजी(एएस) की ओर से जारी 200 रिक्तियों में एडी (बेंगलुरु) के 69, एडीआरडीई (आगरा) के 20, कैब्स (बेंगलुरु) के 60, सेमिलैक (जिसमें शामिल हैं आरसीएमए) के 20 और जीटीआरई (बेंगलुरु) के 31 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 जून है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे डीआरडीओ के ऑफिशियल पोर्टल पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

डीआरडीओ-डीजी(एएस) की ओर से जारी पदों के लिए ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट के अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास न्यूनतम 6.5 सीजीपीए हो। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को कुल 30,000 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दो किस्तों में दिया जाएगा, जिसमें 15,000 रुपए 3 महीने बाद और 15,000 रुपए उसके अगले 3 महीने बाद दिए जाएंगे। हालांकि, यदि प्रशिक्षु 6 महीने की पूरी अवधि पूरी होने से पहले ही इंटर्नशिप छोड़ देता है, तो उसे प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद बंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी