Aapka Rajasthan

डीपीएल 2026: सिद्धार्थ-यश की तूफानी पारी, सेंट्रल दिल्ली ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से रौंदा

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 28वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से हराया। 151 रनों के लक्ष्य को सेंट्रल दिल्ली ने 9.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल किया।
 

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 28वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से हराया। 151 रनों के लक्ष्य को सेंट्रल दिल्ली ने 9.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स को सिद्धार्थ जून और कप्तान यश धुल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 140 रन जोड़े। सिद्धार्थ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 316 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिद्धार्थ ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, कप्तान धुल ने महज 24 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। युगल सैनी 2 और केशव डब्बास 4 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, गेंदबाजी में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से अर्जुन और वैभव कांडपाल ने एक-एक विकेट चटकाया।

इससे पहले, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आए कप्तान सार्थक रंजन सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वैभव कांडपाल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यश भाटिया अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आत्रेय त्रिपाठी का शिकार बने।

यश डब्बास सिर्फ 5 रन ही बना सके। भारत सिंधवान 27 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। अर्नव बग्गा 3 रन बनाकर आउट हुए। अंत के ओवरों में अर्जुन रापड़िया ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 28 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की तरफ से अभिषेक कुमार यादव, आत्रेय त्रिपाठी, तेजस बरोका और गविश खुराना ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, मनी ग्रेवाल ने एक विकेट झटका।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम