Aapka Rajasthan

दूसरा वनडे: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया, वैष्णवी शर्मा ने किया डेब्यू

होबार्ट, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच निंजा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
 
दूसरा वनडे: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया, वैष्णवी शर्मा ने किया डेब्यू

होबार्ट, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच निंजा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच गंवा चुकी भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा, ताकि दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया जा सके।

पहले वनडे में प्रतीका रावल खाता नहीं खोल सकीं थीं, जबकि शफाली वर्मा सिर्फ 4 रन बना सकी थीं। जेमिमा रोड्रिग्स भी मात्र 8 रन बना सकी थीं। इन तीनों बल्लेबाजों को इस मैच में बड़ा योगदान देना होगा तभी भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर पाएगी। साथ ही पिछले में अर्धशतक लगाने वाली स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

वहीं सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी।

भारत की तरफ से 20 साल की बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा इस मैच से अपने वनडे करियर का आगाज कर रही हैं।

ब्रिसबेन में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया था।

भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की कोशिश करेगी।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, निकोला कैरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

--आईएएनएस

पीएके