Aapka Rajasthan

दोहा में एआईआईबी का 11वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित

बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) का 11वां वार्षिक सम्मेलन 28 और 29 सितंबर को कतर की राजधानी दोहा में आयोजित हुआ।
 

बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) का 11वां वार्षिक सम्मेलन 28 और 29 सितंबर को कतर की राजधानी दोहा में आयोजित हुआ।

यह एआईआईबी के पहले दशक की विकास यात्रा पूरी होने के बाद आयोजित पहला वार्षिक सम्मेलन है। साथ ही, खाड़ी क्षेत्र में आयोजित होने वाला यह एआईआईबी का पहला वार्षिक सम्मेलन भी है। इस सम्मेलन का विषय "भविष्य के लिए बुनियादी ढांचा: प्रभाव और नवाचार" रहा। इस दौरान दुनिया भर से आए प्रतिनिधियों ने सतत विकास और बहुपक्षीय सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया।

बताया जाता है कि एआईआईबी की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी और उस समय इसके 57 संस्थापक सदस्य देश थे। अब दुनिया भर में एआईआईबी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। अपने पहले दशक में AIIB ने 79 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के वित्तपोषण को मंजूरी दी और 400 से ज्यादा परियोजनाओं को समर्थन दिया।

वहीं, आने वाले दशक के लिए एआईआईबी की महाप्रबंधक चो च्यायी ने प्रभाव, नवाचार और ईमानदारी को प्रमुख विचारों के रूप में सामने रखा। AIIB की योजना है कि वर्ष 2030 तक सालाना स्वीकृत वित्तपोषण की राशि दोगुनी होकर करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाई जाए। इसके तहत जलवायु लचीलापन, अक्षय ऊर्जा, डिजिटल बदलाव, क्षेत्रीय संपर्क, प्रकृति संरक्षण और लोगों के कल्याण जैसे क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, सदस्य देशों के दीर्घकालीन और सतत विकास को भी समर्थन दिया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/