Aapka Rajasthan

डॉ. सबीहा अनवर को शमीम नखत फिक्शन अवार्ड, संजय शर्मा को वकार रिजवी पत्रकारिता सम्मान

लखनऊ, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर फिक्शन लेखिका डॉ. सबीहा अनवर को 12वें शमीम नखत फिक्शन अवार्ड और वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा को वकार रिजवी पत्रकारिता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। शुआ फातिमा एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से दोनों पुरस्कारों के लिए नामों का चयन किया गया है। पुरस्कार समारोह एक नवंबर को लखनऊ स्थित कैफी आजमी अकादमी में आयोजित होगा।
 
शमीम नखत फिक्शन अवार्ड की जूरी की बैठक केशव नगर स्थित शुआ फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई। बैठक में विशेषज्ञ समिति से मिले सुझावों पर चर्चा के बाद डॉ. सबीहा अनवर और संजय शर्मा के नामों पर मुहर लगाई गई। पिछले साल प्रसिद्ध फिक्शन लेखक प्रोफेसर तारिक छतारी को शमीम नखत फिक्शन अवार्ड दिया गया था।

जूरी की बैठक में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अब्बास रजा नैयर, खुनखुन जीपीजी कॉलेज की प्रोफेसर रेशमा परवीन, मानू लखनऊ कैंपस की डॉ. इशरत नाहिद, नया दौर के पूर्व संपादक आसिम रजा, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के डॉ. मूसी रजा और यासमीन अंजुमन शामिल रहे।

जूरी की बैठक में प्रोफेसर शारिब रुदौलवी के योगदान को भी याद किया गया। सदस्यों ने कहा कि उनके तय किए गए मानदंडों और निष्पक्ष चयन की परंपरा को इस बार भी कायम रखा गया है।

ट्रस्ट के सचिव आसिम रजा के अनुसार, समारोह में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के संस्थापक एवं चांसलर प्रोफेसर सैयद वसीम अख्तर पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस मौके पर प्रोफेसर याकूब यावर 'उर्दू फिक्शन पर वैश्विक फिक्शन के प्रभाव' विषय पर शमीम नखत स्मृति व्याख्यान देंगे। इसके साथ ही अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित शमीम नख़त कहानी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता डॉ. अम्मार रिजवी करेंगे जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अब्बास रजा नैयर करेंगे। मनीष शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

--आईएएनएस

पीके/पीएम