Aapka Rajasthan

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर टीम इंडिया का वीडियो शेयर किया है।
 

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर टीम इंडिया का वीडियो शेयर किया है।

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में टीम इंडिया पहले भारत से श्रीलंका के लिए रवाना होती हुई नजर आ रही है। वीडियो में कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव समेत बाकी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंचते हुए भी दिख रही है, जहां वह एयरपोर्ट से बस में रवाना होती हुई नजर आ रही है। इस यात्रा के दौरान भारतीय खिलाड़ी जमकर मस्ती करते हुए भी दिख रहे हैं। ध्रुव जुरेल फोटोग्राफी करते हुए नजर आ रहे हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होना है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 23 अगस्त से होनी है, जिसकी मेजबानी कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब का मैदान करेगा। सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जिसका आगाज 7 अगस्त से होना है।

टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से न उबर पाने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह के स्थान पर जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। आकिब जम्मू-कश्मीर की ओर से भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले आकिब के पास इंटरनेशनल स्तर पर अपनी काबिलियत दिखाने का यह सुनहरा मौका होगा।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम