दो चीनी राजकीय पूंजी संचालन कंपनियों ने केंद्रीय उद्यमों के शेयर की खरीद जारी रखने की घोषणा की
बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चाइना रिफॉर्म होल्डिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड और चाइना छंगथोग होल्डिंग लिमिटेड ने 19 जुलाई की रात घोषणा की कि वे चीनी वित्तीय बाजार के विकास भविष्य पर पक्का विश्वास रखते हैं और केंद्रीय उद्यमों के शेयर की खरीद जारी रखेंगे।
चाइना रिफॉर्म होल्डिंग कॉपर्रेशन लिमिटेड ने बताया कि वह केंद्रीय उद्यमों के वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन और गुणवत्ता विकास का डटकर समर्थन करता है। उसके अधीन रिफॉर्म निवेश लिमिटेड कंपनी ने चीनी ए शेयर बाजार की स्थिरता के लिए शेयर पुनर्खरीद के विशेष पुनःउधार और सहायक पूंजी का 50 अरब युआन प्रयोग किया है।
भविष्य में वह रिफंडिंग नीति का पर्याप्त प्रयोग करने के साथ अपनी पूंजी से केंद्रीय उद्यमों के शेयर की खरीद जारी रखेगा और पूंजी बाजार की केंद्रीय संपत्तियों का रणनीतिक मूल्य तथा पूंजी बाजार के स्थिर व स्वस्थ संचालन की डटकर सुरक्षा करेगा।
चाइना छंगथोंग ने बयान जारी कर कहा कि उसने फिलहाल करीब 10 अरब युआन के चीनी शेयर खरीदे हैं। वह चीनी अर्थव्यवस्था और चीनी पूंजी बाजार के भविष्य पर पक्का विश्वास रखते हैं और पूंजी बाजार के स्थिर संचालन की सुरक्षा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
गौरतलब है कि चाइना रिफॉर्म होल्डिंग कॉपर्रेशन और चाइना छंगथोग चीनी राजकीय संपत्ति निगरानी आयोग के अधीन दो बड़ी राजकीय पूंजी संचालन कंपनियां हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
