Aapka Rajasthan

दीपावली सेलिब्रेशन में नॉनवेज खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस को लॉस एंजिल्स में दीपावली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
 

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस को लॉस एंजिल्स में दीपावली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में अपने परिवार संग दीपावली सेलिब्रेशन की पार्टी रखी थी और पारंपरिक लिबास में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिनमें वाइब, डेकोर और खाना शामिल था।

उन्होंने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर दीपावली मनाई थी और पारंपरिक लिबास में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के हाथ में फ्राइड प्राउन (झींगा) जैसा नॉन-वेज फूड दिखाई दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दिवाली के दिन मांसाहार को लेकर उनकी आलोचना की।

कई यूजर्स ने उनके पुराने बयानों को याद दिलाया, जिसमें उन्होंने दिवाली पर पटाखे न चलाने की अपील की थी। कुछ लोगों ने तंज कसा कि अस्थमा का नियम सिर्फ दिवाली पर ही क्यों याद आता है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "दीपावली में नॉनवेज।"

एक और यूजर ने लिखा, "दीपावली पर कोई नॉनवेज कैसे खा सकता है और कैंडल क्यों, दीये क्यों नहीं।" प्रियंका अक्सर विदेश में रहते हुए भी अपनी भारतीय परंपराओं को जीवित रखने की बात कही है। उन्होंने निक और मालती के साथ अपनी फैमिली लाइफ में भारतीय रीति-रिवाजों और त्योहारों को हमेशा जगह दी है।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' के जरिए भारतीय सिनेमा वापसी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इसमें 'मंदाकिनी' का किरदार निभाती नजर आएंगी और इस फिल्म में एक्शन, टाइम ट्रैवल तथा एक शानदार डांस नंबर देखने को मिलेगा।

फिल्म में अभिनेत्री के अलावा महेश बाबू (रुद्र के रूप में), प्रियंका चोपड़ा (मंदाकिनी के रूप में) और पृथ्वीराज सुकुमारन (खलनायक कुंभ के रूप में) में अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी अंटार्कटिका, अफ्रीका और वाराणसी जैसे विभिन्न स्थानों व कालखंडों से होकर गुजरती है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम