Aapka Rajasthan

दिशा सालियान के पिता का दावा, आदित्य ठाकरे समेत इन बड़े नामों के खिलाफ हैं पुख्ता सबूत

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। दिशा सालियान मौत मामले में सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद नया मोड़ आ गया है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने दावा किया है कि उनके पास आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, सचिन वाजे, परमबीर सिंह और रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।
 

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। दिशा सालियान मौत मामले में सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद नया मोड़ आ गया है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने दावा किया है कि उनके पास आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, सचिन वाजे, परमबीर सिंह और रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

वहीं उनके वकील निलेश ओझा ने आरोप लगाया कि दिशा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की गई, क्योंकि उसके पास आदित्य ठाकरे गैंग के ड्रग्स और बाल तस्करी से जुड़े सबूत थे, जो उसने सुशांत सिंह राजपूत को दिए थे। ओझा ने यह भी कहा कि दिशा का मोबाइल 9 से 17 जून 2020 तक आरोपियों के कब्जे में रहा।

दिशा सालियान मौत मामले में सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर वकील निलेश ओझा ने कहा, "दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। बयान से यह स्थापित होता है कि दिशा सालियान के साथ जघन्य अपराध किए गए- उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। तथ्यों से पता चलता है कि दिशा के पास आदित्य ठाकरे और गैंग की अवैध गतिविधियों, जिसमें ड्रग्स का कारोबार और बाल तस्करी भी शामिल है, के बारे में विस्तृत सबूत थे। उन्होंने यह सबूत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सौंप दिए थे। सुशांत प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे और उन्होंने यह बात रिया चक्रवर्ती को बताई, इस बात से अनजान कि रिया आदित्य ठाकरे और डीनो मोरिया के साथ बिजनेस में थी और उनकी सहयोगी थी।"

उन्होंने कहा कि 9 जून को दिशा का मोबाइल फोन सचिन वाजे, आदित्य ठाकरे और अन्य लोगों ने अपने पास रख लिया और ऑपरेट किया। उन्होंने 17 जून तक फोन अपने कब्जे में रखा, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर इसे 'जब्त' दिखाया गया। इस दौरान उन्होंने डेटा निकाला ताकि पता चल सके कि दिशा ने किससे संपर्क किया था, संभावित गवाह कौन थे, उनके राज कौन जानता था और उनकी कमजोरियां कहां थीं।

सीबीआई के सामने पहले लिए गए बड़े नामों के खिलाफ क्या उनके पास पुख्ता सबूत हैं, इस सवाल पर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने कहा, "हां, उन लोगों के खिलाफ मेरे पास पुख्ता सबूत हैं।"जब उनसे पूछा गया कि सीबीआई के सामने किन-किन के नाम लिए, इस पर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने कहा, "मैंने सीबीआई के सामने आदित्य ठाकरे और उनके बॉडीगार्ड, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, सचिन वाजे, परमबीर सिंह और कवर-अप में रिया चक्रवर्ती के नाम लिए हैं।"

दिशा और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बीच सीधे संबंध को लेकर सतीश सालियान ने कहा, "हां, संबंध है। दिशा की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की योजना बना रहे थे। इस दौरान वे कहते थे कि अब वे मुझे भी मार देंगे।

--आईएएनएस

केके/वीसी