Aapka Rajasthan

चिदंबरम के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर दिलीप जायसवाल बोले- उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता

पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के 'दिमागी नक्सली' कहलाने पर गर्व वाले बयान पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी विपक्ष को यह बात नहीं कही थी। उनका इशारा उन लोगों की तरफ था जो देश के अंदर भ्रामक प्रचार फैलाकर देश को तबाह करना चाहते हैं।
 

पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के 'दिमागी नक्सली' कहलाने पर गर्व वाले बयान पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी विपक्ष को यह बात नहीं कही थी। उनका इशारा उन लोगों की तरफ था जो देश के अंदर भ्रामक प्रचार फैलाकर देश को तबाह करना चाहते हैं।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री ने कभी भी विपक्ष को यह बात नहीं कही। उन्होंने कहा कि इस देश के अंदर कुछ लोग भ्रामक प्रचार फैला करके और इस देश को तबाह करना चाहते हैं और ऐसे लोग कभी देश के हितैषी नहीं हो सकते और उसी पर उन्होंने कहा था कि यह दिमागी नक्सल हैं। चिदंबरम को समझ में ही नहीं आता है।"

जायसवाल ने कहा, "देश के अंदर ब्लास्ट करना, देश के संविधान को चुनौती देना, देश के विचारधारा और विरासत को खुलेआम विरोध करना, इसको दिमागी नक्सल कहते हैं। इसलिए कांग्रेस इस बात को भटकाने का प्रयास कर रही है, यह समझने की बात है।"

ब्रिक्स से भारत को फायदे के सवाल पर मंत्री ने कहा, "ब्रिक्स से भारत को क्या फायदा मिला वो अलग बात है लेकिन जो एक व्यवस्था पूरे दुनिया में बनी हुई है, भारत उस व्यवस्था से अलग हटकर नहीं रह सकता है। ब्रिक्स एक व्यवस्था है जिससे संबंधित देश जो है उससे संबंध स्थापित करके रखते हैं।"

वंदे मातरम पर बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन की टिप्पणी, "राहुल गांधी विदेशी संस्कृति में पले-बढ़े हैं, इसलिए 'वंदे मातरम' के महत्व को कभी नहीं समझ सकते" वाले बयान का समर्थन करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह बात तो स्पष्ट है।

उन्होंने कहा, "हमारे राष्ट्रगीत से किसी को भी अगर आपत्ति या नफरत है तो इस देश की जनता इसको कबूल नहीं करेगी और इसी संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस तरह की बात कही होगी।"

जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर 'फ्री कश्मीर' के नारे को लेकर उन्होंने कहा कि यह उस यूनिवर्सिटी के लिए कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा, "उस यूनिवर्सिटी में शुरू से ही कुछ इस तरह के लोग हैं जो देश की विपरीत धारा में राजनीति करते हैं, इसलिए उस यूनिवर्सिटी के लिए कोई नई बात नहीं है। यह पूरा देश को मालूम है कि जेएनयू में कुछ ऐसे लोग हैं, जो इस तरह की घटना को अंजाम देते रहते हैं। यह सब बेकार की बात है।"

-- आईएएनएस

पीआईएम/पीएम