Aapka Rajasthan

सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ वीडियो-फोटो डालना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के निर्देश पर सोशल मीडिया पर अवैध रूप से हथियारों का प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस तरह की गतिविधियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पिस्तौल भी बरामद हुई है।
 
आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए थे, जिनमें वह भय पैदा करने और अनुचित ध्यान आकर्षित करने के इरादे से हथियार लहराता हुआ दिखाई दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान और पता लगाने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें इंस्पेक्टर कमलेश कुमार - प्रभारी विशेष स्टाफ, एसआई राकेश, एएसआई करतार, हेड कांस्टेबल सुधीर, कुलदीप कांस्टेबल रवि और हेमराज शामिल थे।

टीम ने सोशल मीडिया निगरानी और खुफिया जानकारी की सहायता से वीरेंद्र खरब (26) निवासी वीपीओ मुंडेला को अत्याधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जाफरपुर कलां थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान वीरेंद्र खरब ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सोनीपत में 2024 में हुई थी, लेकिन विवादों के कारण मई 2025 में तलाक हो गया था। तलाक से असंतुष्ट होकर उसने अपने ससुराल वालों से बदला लेने की ठान ली। इसलिए उसने हरियाणा के भोंडसी निवासी जीतू से हथियार खरीदे थे।

पुलिस ने बताया कि जीतू का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके गुरुग्राम के धनवापुर के स्थानीय गैंगस्टर सुनील उर्फ ​​चीता से संबंध हैं। वह हाल ही में हत्या के प्रयास के मामले में शामिल होने के बाद भोंडसी जेल से रिहा हुआ था। फरवरी 2026 में उसने दिल्ली के कंझावला की रहने वाली युवती से शादी की। शादी के समय उसने जश्न में फायरिंग भी की थी। वह अपने दोस्तों के बीच प्रभाव पैदा करने के लिए सोशल मीडिया पर हथियार दिखाता भी था।

--आईएएनएस

ओपी/एएस