दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने प्रथम मंगला गौरी व्रत की बधाई दी
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, मंगलवार को प्रथम मंगला गौरी व्रत है। इस दिन माता गौरी (पार्वती) और भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फलदाई होता है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।
दिल्ली सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "आप सभी को पावन श्रावण मास के प्रथम मंगला गौरी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। जगत जननी मां मंगला गौरी की असीम कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो। मां का आशीर्वाद सभी के जीवन को आनंद, सौभाग्य और नई ऊर्जा से आलोकित करे।"
नई दिल्ली आनंद विहार की उप महापौर और भाजपा नेता डॉ. मोनिका पंत ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आप सभी को पावन श्रावण मास के प्रथम मंगला गौरी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। जगत जननी मां मंगला गौरी की असीम कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो। मां का आशीर्वाद सभी के जीवन को आनंद, सौभाग्य और नई ऊर्जा से आलोकित करे।"
भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "पावन मंगला गौरी व्रत की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां गौरी की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे।"
जयपुर के सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट कर लिखा, "ओम सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।" उन्होंने आगे लिखा कि पवित्र श्रावण मास के प्रथम मंगला गौरी व्रत की समस्त मातृशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं। मां पार्वती की कृपा आपके संपूर्ण परिवार पर सदैव बनी रहे।
ग्वालियर नगर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट कर लिखा, "आप सभी को पावन श्रावण मास के प्रथम मंगला गौरी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। जगत जननी मां मंगला गौरी की असीम कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो। मां का आशीर्वाद सभी के जीवन को आनंद, सौभाग्य और नई ऊर्जा से आलोकित करे।"
--आईएएनएस
एसडी/पीएम
