Aapka Rajasthan

दिल्ली: ज्योति नगर पुलिस ने शिव मंदिर चोरी का मामला सुलझाया, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के ज्योति नगर थाना पुलिस ने एक शिव मंदिर से चोरी के मामले को केवल 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर से चुराया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।
 
24 फरवरी 2026 को पीएस ज्योति नगर को सूचना मिली कि मीत नगर स्थित शिव मंदिर में चोरी हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शिकायतकर्ता मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक दीक्षित (75 वर्ष) से बात की। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी 2026 की देर शाम उन्होंने मंदिर को ताला लगाकर बंद किया था। अगली सुबह जब पूजा के लिए पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और पूजा का सामान तथा कुछ नकदी गायब थी।

इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(डी) तथा 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच की कमान इंस्पेक्टर वेद प्रकाश, थाना प्रभारी ज्योति नगर ने संभाली। टीम ने मौके से मिले सुरागों और सबूतों का बारीकी से अध्ययन किया।

जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध की ओर इशारा मिला। पूछताछ के बाद हरबीर उर्फ काला बच्चा (27 वर्ष), पुत्र जयपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। लगातार पूछताछ में हरबीर ने चोरी करने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की और चोरी का सामान खरीदने वाले दिल्ली के नंद नगरी निवासी दिलशाद (37 वर्ष), पुत्र इस्लाम को भी गिरफ्तार कर लिया। दिलशाद के पास से मंदिर से चुराया गया पूरा सामान बरामद हो गया।

आगे की जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी हरबीर उर्फ काला बच्चा पहले से ही चोरी, एक्साइज एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े सात आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी है और मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस तेज कार्रवाई से इलाके में चोरी के अन्य मामलों पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

--आईएएनएस

एमएस/