Aapka Rajasthan

दिलीप घोष का ममता सरकार पर तीखा हमला, कहा- 'बंगाल में अपराधी भी बेकसूर होते हैं'

खड़गपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार की नजर में पश्चिम बंगाल के अंदर अपराधी भी अपराधी नहीं, बेकसूर होता है।
 
दिलीप घोष ने रविवार को खड़गपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा, "बंगाल में सबसे ज्यादा क्राइम, भ्रष्टाचार और देश-विरोधी गतिविधियां होती हैं। लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के नजरिए से देखें तो, कोई भी अपराधी नहीं है, हर कोई बेकसूर है। अब, कौन दोषी है और कौन बेकसूर, यह तय करना ईडी और अदालत का काम है।"

इसी बीच, भाजपा नेता दिलीप घोष ने बंगाल में 'मछली' वाले मुद्दे पर कहा, "बंगाल में टीएमसी के पास असली मुद्दा नहीं है, इसलिए वे मछली को मुद्दा बना रही है।"

इस दौरान ममता बनर्जी पर तंज करते हुए उन्होंने कहा, "अगर कोई टूटे पैर पर बंधी पट्टी को मुद्दा बना सकता है, तो वे किसी भी चीज को मुद्दा बना सकते हैं।"

बता दें कि ममता बनर्जी ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार किया था, जिसके बाद उन्होंने जीत हासिल की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ईवीएम पर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा, "इस बार ईवीएम वाली कहानी नहीं चलेगी। जो कोई भी आए, उसे जाकर शिकायत करनी चाहिए। वे ईवीएम की जांच कर सकते हैं और देख सकते हैं। अब कोई रास्ता नहीं बचा है, क्योंकि ममता बनर्जी की हार पक्की हो चुकी है।"

ईवीएम के मुद्दे पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने भी ममता बनर्जी को जवाब दिया। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं और हताश हैं। उन्होंने दो बार ईवीएम के जरिए ही जीत हासिल की है? अब जब लोग आपको हराना चाहते हैं, तो आप कहती हैं कि सिस्टम में गड़बड़ी है, यह किस तरह की सोच है?"

--आईएएनएस

डीसीएच/