Aapka Rajasthan

दिखने में बेहद अट्रैक्टिव होती हैं इन तारीखों को जन्मी लड़कियां, करती हैं दिलों पर राज

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उन्हें देखकर लोग पहली नजर में ही आकर्षित हो जाते हैं। ये लड़कियां नेचुरली बेहद खूबसूरत होती हैं और इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि हर कोई इनका कायल हो जाता है।
 
इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये अपने आत्मविश्वास और व्यवहार से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। चाहे वह स्कूल हो, कॉलेज हो या ऑफिस, ये हमेशा दूसरों से अलग और स्टाइलिश नजर आती हैं। इनके साथ वक्त बिताना किसी के लिए भी एक सुखद अनुभव होता है, क्योंकि इनका हंसमुख और मिलनसार स्वभाव सभी को आकर्षित करता है। लोग अक्सर इनके साथ रहने की इच्छा रखते हैं और इनकी तारीफ करते नहीं थकते।

मूलांक 6 वाली लड़कियां, ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह की कृपा से धन, भोग-विलास और आकर्षण में टॉप पर होती हैं। ये लड़कियां न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होती हैं, बल्कि इनके पास सुख-सुविधाओं और भौतिक संसाधनों का भी अच्छा खासा जमावड़ा रहता है। इन्हें जीवन में शान-ओ-शौकत के साथ जीना पसंद होता है और इसके लिए ये मेहनत करने से भी पीछे नहीं हटतीं। इनके घर और जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

प्यार की बात करें तो ये लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं। इनके रोमांटिक अंदाज और आत्मविश्वास के कारण ये जल्दी किसी के दिल में जगह बना लेती हैं। आम तौर पर इनके लव रिलेशन मजबूत और सुखद होते हैं।

इन लड़कियों का स्वभाव काफी व्यवहारिक होता है। ये हमेशा खुद को संभाले रखती हैं, अच्छे कपड़े पहनती हैं और अपने आप को सज-धजकर प्रस्तुत करती हैं। यही कारण है कि उम्र बढ़ने के बावजूद ये हमेशा जवान और चमकदार दिखती हैं। इनके दोस्त और परिवार इनके इस गुण की तारीफ करते नहीं थकते। इनकी सामाजिक जिंदगी भी काफी सक्रिय और रंगीन रहती है और ये दोस्ती और संबंध निभाने में माहिर होती हैं।

करियर की बात करें तो फिल्म, संगीत, चित्रकला, फैशन, खान-पान और होटल व्यवसाय जैसी चीजों में इनकी सफलता की संभावना अधिक होती है। ये अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपने जीवन में सफलता हासिल करती हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी