Aapka Rajasthan

डिजिटल आरएमबी की सीमा-पार सेवा का दायरा बढ़ा

बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। डिजिटल आरएमबी अंतरराष्ट्रीय संचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 26 वित्तीय संस्थानों के साथ समझौता होने के बाद सितंबर के अंत तक 39 और घरेलू तथा विदेशी वित्तीय संस्थानों ने सीमा-पार ई-सीएनवाई ट्रांसफर सेवा (सीबीईटीएस) में सीधे भागीदार के रूप में शामिल होने के लिए आवेदन जमा किए हैं।
 
बताया गया है कि इस साल से डिजिटल आरएमबी अंतरराष्ट्रीय संचालन केंद्र ने सीबीईटीएस सेवा में लगातार सुधार किया है और सहयोग का दायरा भी बढ़ाया है। इस बुनियादी प्लेटफॉर्म के सहारे डिजिटल आरएमबी की सीमा-पार सेवाओं ने व्यापार के साथ-साथ लोगों की सीमा-पार आवाजाही को भी समर्थन दिया है।

सीमा-पार व्यापार के क्षेत्र में सीबीईटीएस ने नए तरह के व्यापार निपटान और निवेश तथा वित्तपोषण की सेवा शुरू की है। इसका नाम सीबीईटीएस लिफ्ट है। यह सेवा सीमा-पार व्यापार निपटान के साथ-साथ निवेश और वित्तपोषण पर केंद्रित है। इसके जरिए पारंपरिक सीमा-पार व्यापार और वित्तपोषण में मौजूद कई बाधाओं को डिजिटल माध्यम से दूर करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, लोगों की सीमा-पार आवाजाही को आसान बनाने के लिए डिजिटल आरएमबी ऐप के विदेशी संस्करण में 210 से अधिक देशों और क्षेत्रों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके वॉलेट रजिस्टर और एक्टिवेट किया जा सकता है। वॉलेट में पैसे डालने के बाद विदेशी नागरिक चीन पहुंचकर ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह की जगहों पर खरीदारी कर सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/