Aapka Rajasthan

'डिजिटल इंडिया’ को मजबूती देने में दूरसंचार की अहम भूमिका: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘डिजिटल इंडिया’ के लक्ष्य को साकार करने में दूरसंचार क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों का योगदान निर्णायक रहा है। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ के भूतनाथ स्थित सभागार में दूरसंचार विभाग के अधिकारी संघ (एआईएसीई) की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी (सीईसी) की बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
 
'डिजिटल इंडिया’ को मजबूती देने में दूरसंचार की अहम भूमिका: केशव प्रसाद मौर्य