Aapka Rajasthan

'धुरंधर 2' की रिलीज पर बोले एसटी हसन, 'फिल्मों में विवाद खड़ा करके दर्शकों में उत्सुकता पैदा करना आम'

मुरादाबाद, 19 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी में पूर्व माफिया अतीक अहमद का आईएसआई से संपर्क दिखाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी।
 
एसटी हसन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "देखिए, उनका किससे जुड़ाव था और किससे नहीं, यह हमारी पुलिस बहुत अच्छी तरह जानती है। चाहे संबंध आईएसआई, सीआईए या केजीबी था, हमारी खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन फिल्म वाले क्या खुलासा कर दें, इसका कुछ पता नहीं है। उन्हें सिर्फ अपनी मूवी चलानी है और लोग उनके जाल में फंस जाते हैं। फिल्म बनाने वाले कोई खबर चला देते हैं और उसके बाद लोग फिल्म देखने के लिए उत्सुक हो जाते हैं।"

उन्होंने फिल्म में नोटबंदी का जिक्र होने और डॉन दाऊद का आईएसआई से सीधा कनेक्शन दिखाए जाने पर कहा, "दाऊद के बारे में तो हमने सुना है कि उसका कनेक्शन है। उसके इतिहास के बारे में सभी को पता है। दाऊद को लेकर तो हम कंफर्म हैं कि उसके संबंध आईएसआई से हैं। जहां तक अतीक अहमद की बात है, अभी तक भारतीय जांच एजेंसी ने ऐसा कुछ खुलासा नहीं किया है। अभी फिल्में सियासत के लिए बनाई जा रही हैं, समाज के लिए कोई मैसेज नहीं दिया जा रहा है।

फिल्ममेकर थोड़ा-बहुत विवाद पैदा करते हैं, जिसके बाद न्यूज चैनल पर उसका हल्ला होता है और फिर जनता उत्सुक हो जाती है कि फिल्म में ऐसा क्या है, जिससे फिल्म चल पड़ती है। मुझे लगता है कि फिल्म वाले नफरत फैलाने के लिए पार्टी से भी पैसा लेते हैं। अभी लगता तो यही है कि ऐसी फिल्में सिर्फ पाकिस्तान से ही नफरत नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम के ताना-बाना को तोड़ने के लिए बनाई जा रही हैं। आज की फिल्में पहले की तरह साम्प्रदायिक सौहार्द संदेश क्यों नहीं दे रही हैं।

सपा नेता ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई हालिया टिप्पणी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले कंगना को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर क्या-क्या नहीं चल रहा है। अब सियासत का स्तर बहुत ही नीचा हो गया है।

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी