Aapka Rajasthan

ध्रुव जुरेल श्रीलंका ए के खिलाफ 2 चार दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया ए के कप्तान होंगे, आकिब नबी को भी मिली टीम में जगह

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अजीत अगरकर वाली चयन समिति ने श्रीलंका ए टीम के खिलाफ होने वाली 2 चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। 25 जून से 5 जुलाई के बीच गाले में होने वाले 2 मैचों के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज इंडिया ए टीम की कप्तानी करेंगे।
 
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार गेंदबाजी करने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी टीम में जगह मिली है। देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है।

जुरेल और पडिक्कल के अलावा, बल्लेबाजी लाइन-अप में साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़ और एन जगदीसन शामिल हैं। विदर्भ के बल्लेबाज अमन मोखाड़े और आंध्र के बल्लेबाज शेख रशीद को भी पहली बार इंडिया ए टीम में जगह मिली है। इस दौरे पर भारतीय बल्लेबाजों का मुख्य लक्ष्य स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में ढलना और लाल कूकाबुरा गेंद के साथ खेलने की आदत डालना होगा।

गेंदबाजी आक्रमण में नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार को शामिल किया गया है। गुरनूर को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टेस्ट टीम में भी बुलाया गया था। आकिब का चयन अहम है, क्योंकि उन्होंने इस साल की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और 60 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

लेग-स्पिनर जीशान अंसारी और ऑफ-स्पिनर सारांश जैन के साथ ऑलराउंडर आयुष बडोनी स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। आकिब और जीशान न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच की तैयारी के लिए भारतीय टीम के नेट गेंदबाज थे।

गायकवाड़, बडोनी, ठाकुर और कंबोज पहले से ही श्रीलंका में हैं। वे इंडिया ए टीम के साथ 9 जून से दांबुला में श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के लिए गए हैं।

2 चार दिवसीय टेस्ट के लिए भारत की ए टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष बडोनी, देवदत्त पडिक्कल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, सारांश जैन, गुरनूर बरार, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन. जगदीसन, अमन मोखड़े, शेख रशीद और जीशान अंसारी।

--आईएएनएस

पीएके