Aapka Rajasthan

'धर्म और जाति से ऊपर उठकर योग्यता पर पड़े वोट', बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर बोले हरीश मीणा

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद हरीश मीणा ने सोमवार को बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत, हालिया जंतर-मंतर प्रदर्शन समेत कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रशांत किशोर की जीत को प्रजातंत्र की जीत बताया।
 

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद हरीश मीणा ने सोमवार को बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत, हालिया जंतर-मंतर प्रदर्शन समेत कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रशांत किशोर की जीत को प्रजातंत्र की जीत बताया।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद हरीश मीणा ने कहा, "यह भारत के प्रजातंत्र की जीत है। इस बात का संकेत है कि लोगों को एहसास हो गया है कि उन्हें जाति और धर्म से ऊपर उठकर योग्यता के आधार पर वोट देना चाहिए। वहां की जनता ने प्रशांत किशोर को चुना है। अगर जनता योग्यता के आधार पर वोट देती है, तो यह भारतीयता की जीत है, जो बहुत अच्छा संकेत है।"

उन्होंने जंतर-मंतर प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी कहे जाने पर कहा, "मैं इसका विरोध करता हूं। सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। वह युवाओं का आंदोलन था, जिन्होंने सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति ली थी। 20 जुलाई को जो बर्बरता दिखाई थी, उसकी क्या आवश्यकता थी? पटना में एके-47 चलाई गई।"

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर हरीश मीणा ने कहा, "यह एक न्यायिक प्रक्रिया है। मेरा मानना ​​है कि भारतीय समाज में महिलाएं एक कमजोर वर्ग हैं और उन्हें सुरक्षा के साथ-साथ प्रोत्साहन की भी जरूरत है। महिलाओं को कभी ऐसा नहीं लगना चाहिए कि वो अबला है और उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। महिला पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस ने जो व्यवहार किया था, वह निंदनीय था। कोर्ट के फैसले का सभी को सम्मान करना पड़ेगा।"

उन्होंने तसलीमा नसरीन द्वारा यूसीसी का समर्थन करने और मदरसों को बंद करने की वकालत पर कहा, "यूसीसी पर अनावश्यक राजनीति हो रही है। यह वैसी राजनीति है, जैसे राष्ट्रगान का सब समर्थन करते थे, तो वह राष्ट्रगीत लाए, जो पहले से है। मुझे नहीं लगता कि कोई यूसीसी का विरोध कर रहा है। यह विवाद और राजनीति का मुद्दा नहीं बनना चाहिए।"

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी