Aapka Rajasthan

ढाका टेस्ट: दूसरे दिन का खेल समाप्त, बांग्लादेश के 272 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 134 रन बनाए

ढाका, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 134 रन बना लिए थे।
 

ढाका, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 134 रन बना लिए थे।

वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 29 रन जोड़े। किंग 15 रन बनाकर आउट हुए। कैंपबेल और टैगेनारिन चंद्रपॉल के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। कैंपबेल ने अर्धशतक लगाया। वह 78 गेंदों पर 54 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। केवम हॉज 7 और आमिर जंगू बिना खाता खोले आउट हो गए।

खेल समाप्त होने के समय चंद्रपॉल 43 और जस्टिन ग्रेव्स 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों के बीच 37 रन की साझेदारी हो गई थी।

खेल समाप्त होने के समय वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट पर 134 रन था।

बांग्लादेश के लिए ताईजुल इस्लाम ने 2, जबकि हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिए हैं।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली बांग्लादेश की पहली पारी 272 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए शादमान इस्लाम ने शानदार शतक लगाया। शादमान ने 234 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली। तौहिद हृदोय ने 42 और लिटन दास ने 34 रन बनाए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चला। टीम की निचले क्रम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम ने अपने आखिरी 5 विकेट मात्र 20 रन जोड़कर गंवाए।

वेस्टइंडीज के लिए बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने 5 विकेट लिए। जोशुआ बिशप और शमार जोसेफ ने 2-2, जबकि जायडेन सिल्स ने 1 विकेट लिया।

वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश की पहली पारी में बनाए गए स्कोर से 138 रन पीछे है। वेस्टइंडीज की कोशिश तीसरे दिन जल्द से जल्द बांग्लादेश के स्कोर की बराबरी करने और उसके बाद बढ़त बनाने की होगी, जबकि बांग्लादेश की कोशिश विपक्षी टीम के 6 विकेट जल्द लेकर बढ़त लेने की होगी।

--आईएएनएस

पीएके