देशबंधु कॉलेज भर्ती 2026: रिसर्च असिस्टेंट और फील्ड इन्वेस्टिगेटर पद के लिए आवेदन जारी, 5 मई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित देशबंधु कॉलेज ने रिसर्च असिस्टेंट (शोध सहायक) के 1 और फील्ड इन्वेस्टिगेटर (क्षेत्रीय अन्वेषक) के 2 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई तय की गई है।
ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं। वे तय तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए सामाजिक विज्ञान के किसी भी विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास एनईटी/एमफिल/पीएचडी का होना भी अनिवार्य है।
फील्ड इन्वेस्टिगेटर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास सामाजिक विज्ञान के किसी भी विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ और एनईटी उत्तीर्ण होना चाहिए या सामाजिक विज्ञान के किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। वहीं, चार वर्षीय ग्रेजुएशन कार्यक्रम वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके आयोजन की तिथि, टाइम और केंद की जानकारी जल्द ही देशबंधु कॉलेज द्वारा अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले देशबंधु कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स और सीवी को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। इसी के साथ भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी सुरक्षित निकाल कर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/वीसी
