Aapka Rajasthan

सीमा के पार से कैसे देश में आ रहे घुसपैठिए: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने केजीएमयू विवाद पर जांच की मांग की है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये आपस में लोगों को लड़ाने का काम कर रहे हैं। इसी वजह से देश में नफरत फैली हुई है। उन्होंने भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की है।
 
रविदास मेहरोत्रा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि केजीएमयू में एक महिला डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाए हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान के तहत सभी को दूसरे धर्म का सम्मान करना चाहिए। ये लोग देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, वे लोगों को लड़ाने का काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर उन्होंने कहा कि भाजपा सभी मोर्चों पर फेल हो गई है। अगर कोई सरकार का विरोध करता है तो उसे राष्ट्रविरोधी कहती है। इंडिया गठबंधन के नेता विदेश जाते हैं तो दुनिया के सामने वोट चोरी, जुल्म और अन्याय की बातें कही जाएंगी।

मनरेगा का नाम बदले जाने पर उन्होंने कहा कि यह योजना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर थी। राष्ट्रपिता का नाम जहां-जहां है, उसे बदलने का काम करते हैं, जो कि निंदनीय और शर्मनाक है।

मुर्शिदाबाद में मस्जिद बनाने को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि सभी को मंदिर और मस्जिद बनाने का अधिकार है। कोई भी अपनी निजी संपत्ति पर मंदिर या मस्जिद बनाता है तो किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर आपसी विवाद भी नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है, फिर भी सीमा के पार से घुसपैठिए देश में आ रहे हैं। आतंकी कैसे सीमा पार करके आ रहे हैं? सरकार अब तक घुसपैठियों को बाहर क्यों नहीं निकाल पाई है?

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी कार्यालय में सेना के कुछ जवान आए थे। उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की और मांग उठी कि एक बार फिर अहीर रेजिमेंट बनाई जाए। अहीर रेजिमेंट ने चीन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और कई जवान शहीद हुए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोडीन सिरप के आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। हम तो आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी