Aapka Rajasthan

देश में अभाव का भाव पैदा करना चाहते हैं राहुल गांधी : मदन राठौड़

जयपुर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व में इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग को लेकर देश में राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।
 
देश में अभाव का भाव पैदा करना चाहते हैं राहुल गांधी : मदन राठौड़

जयपुर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व में इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग को लेकर देश में राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।

मदन राठौड़ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी में अनुभव की कमी है। वो हमेशा अभाव पैदा करना चाहते हैं। जब बार-बार ऐसी बातें की जाती हैं, तो देश के नागरिकों के मन में यह भाव पैदा होता है कि मेरे पास दो सिलेंडर पड़े हैं, तो एक और लाकर रख देते हैं, पता नहीं बाद में मिलेगा की नहीं। राहुल गांधी ऐसी सोच पैदा करना चाहते हैं।"

कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा, "कांग्रेस कब किसके साथ हो जाती है, कहा नहीं जा सकता। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन दिल्ली के अंदर वो उनके ही खिलाफ हो गए। कांग्रेस क्या करती है, वह खुद अपने आप में क्लियर नहीं है।"

उन्होंने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा विवाद को लेकर कहा, "राघव चड्ढा मेरे साथ राज्यसभा में हैं। वे 'आप' के सांसद हैं। वे हमेशा जरूरी विषय उठाते हैं। लेकिन उनकी पार्टी उन्हें बोलने के लिए समय नहीं दे रही है। अब उन्हें नहीं बोलने दिया जाना, आपका अंदरूनी मामला है। शायद पार्टी उनसे कुछ और उम्मीद करती है, इसीलिए उन्हें उपनेता पद से हटा दिया गया। बाकी राघव चड्ढा अच्छे इंसान हैं और लोगों से जुड़े विषय को संसद में उठाते हैं।"

भाजपा संगठन की बैठक को लेकर कहा, "हमारी बैठक होती रहती है। बैठक में हमने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। बूथ को मजबूत करना, समाज में जागृत पैदा करना और सही दिशा में समाज आगे बढ़े, इन विषयों पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस संकल्प के साथ देश की प्रगति के लिए काम कर रहे हैं, उनमें हम भी अपना योगदान दें। किसी प्रकार की अफवाह को न फैलने दें; जो ऐसा कर रहे हैं, उनसे लोगों को सावधान करें।"

उन्होंने कहा, "वर्तमान परिस्थिति में बात करें तो जब मध्य पूर्व में युद्ध चल रहा है, उस समय देश में शांति बनी रहे। समाज में जिन आवश्यक वस्तुओं की लोगों को आवश्यकता है, उसका सही तरीके से वितरण हो। संगठन के बैठक में इन सभी बातों पर ही चर्चा होती है। आगामी चुनावों में भाजपा का नेतृत्व मजबूत हो, उसको ध्यान में रखकर संगठन कार्य कर रहा है।"

--आईएएनएस

एससीएच/पीएम