Aapka Rajasthan

देश की जनता तय करेगी कि लोकतंत्र बचाना है या तानाशाही सरकार चाहिए: उमंग सिंघार

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी।
 
देश की जनता तय करेगी कि लोकतंत्र बचाना है या तानाशाही सरकार चाहिए: उमंग सिंघार

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए, उन्होंने कहा कि यह न्याय, विधायकों के अधिकार और देश के लोकतंत्र की बात है। हम सभी विधायक एक राय बनाकर दिल्ली पहुंचे हैं। देश के लोकतंत्र को कैसे बचाया जाए, क्योंकि मीनाक्षी नटराजन के साथ जो घटना घटी, ऐसा देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो रिटर्निंग अधिकारी पूरे देश में मनमानी करेंगे।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर आज विचार करेगा। अब फैसला देकर एक नजीर पेश करेगा। देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट हमसे ज्यादा गंभीर है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस बात को समझा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उनसे मिलने का समय नहीं दिया गया। एसआईआर के माध्यम से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करके वोट चोरी की जाती है, अब रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से फॉर्म रिजेक्ट करके सीट चोरी की जा रही है। ऐसा करके देश में नई परंपरा की शुरुआत की गई है। अब देश की जनता तय करेगी कि लोकतंत्र बचाना है या फिर तानाशाही सरकार चाहिए।

उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस दल के सभी विधायक यहां (दिल्ली) आए हैं। हम लोग लोकतंत्र की रक्षा के लिए राष्ट्रपति से मिलना चाहते थे। अगर वे नहीं मिलना चाहती हैं, तो सड़कों पर आना पड़ेगा।

मध्य प्रदेश में जनजीवन मिशन को लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि जलजीवन मिशन में बड़ा घोटाला किया गया है। इस मुद्दे को हम लोगों ने कई बार विधानसभा में उठाया। आम जनता को भाजपा पानी वहीं पिलाना चाहती है, क्योंकि इसके पीछे भ्रष्टाचार और घोटाले हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी तरह से पाइप क्यों नहीं डाले गए, पानी की टंकियां क्यों नहीं बनाई गईं और टंकियां अधूरी क्यों छोड़ दी गईं? भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधा नहीं देना चाहती।

कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया ने कहा कि सवाल यह है कि क्या इस देश में संविधान और लोकतंत्र बचेगा कि नहीं बचेगा। मतदान करना सबका अधिकार है। राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का पीछे के रास्ते से नामांकन रद्द करा दिया गया। इससे महिला विरोधी चेहरा सबके सामने आ गया है। क्योंकि इन्होंने किसी भी महिला को मौका नहीं दिया और जब कांग्रेस ने मौका दिया तो इनके गले नहीं उतरा।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम