Aapka Rajasthan

दिल्ली: 'संडे ऑन साइकिल' रैली में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, मांडविया बोले- हर दिन करें एक साइकिल ट्रिप

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। 'विश्व साइकिल दिवस' के अवसर पर जेएलएन स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, अभिनेता विक्रांत मैसी, बॉक्सर नूपुर श्योराण और एक्टर-मॉडल रागिनी द्विवेदी शामिल हुए।
 
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "आज 'संडे ऑन साइकिल' का 77वां संस्करण है। मुझे खुशी है कि जब मैंने 'संडे ऑन साइकिल' शुरू किया था, तब इसी स्टेडियम में 50 साइकिल चालक थे और आज आप हजारों की संख्या में हैं, तो ऐसा लगता है कि देश साइकिलिंग की ओर बढ़ने लगा है।"

उन्होंने कहा कि साइकिलिंग से एक साथ में कई फायदे होते हैं। साइकिल ऐसी चीज है, जो मेंटल हेल्थ को ठीक रखती है, पर्यावरण की रक्षा करती है और तेल की बचत करती है। इसलिए हमें साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए।

मनसुख मांडविया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ रविवार नहीं, बल्कि हम लोग यह तय कर सकते हैं कि हर दिन एक ट्रिप हमें साइकिल से करनी चाहिए। सब्जी मंडी हो, नजदीक दफ्तर हो, क्रिकेट खेलने जाना हो या अन्य खेल, हमें ऐसी जगहों के लिए साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए।

वहीं, दिल्ली के जनकपुरी में आयोजित साइकिल रैली में दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों को फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने हर उम्र के लोगों के साथ साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

आशीष सूद ने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर फिट रहता है, स्वास्थ्य बेहतर होता है और साथ ही वाहन ईंधन पर होने वाले खर्च में भी बचत होती है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।

कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और साइकिल चलाकर फिट इंडिया अभियान को समर्थन दिया।

--आईएएनएस

डीसीएच/