Aapka Rajasthan

दिल्ली स्पेशल सेल ने संदिग्ध आतंकी हुफेजा को किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड लेकर वापस लाने की तैयारी

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। दिल्ली स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र में पुणे जिले के मीरा भायंदर इलाके से संदिग्ध आतंकी हुफेजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ठाणे शहर की न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट नंबर 5 में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से देख रही हैं और आरोपी के नेटवर्क, संपर्कों और गतिविधियों की गहराई से जांच की जा रही है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्पेशल सेल आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड की मांग की जाएगी और इसके बाद उसे दिल्ली लाया जाएगा, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, हुफेजा अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए मीरा-भायंदर आया हुआ था, तभी दिल्ली स्पेशल सेल और एटीएस की संयुक्त टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के समय किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया था।

पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा एजेंसियां आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। करीब तीन दिनों से उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी निगरानी और तकनीकी इनपुट के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि दिल्ली लाकर उससे और महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसका किसी बड़े नेटवर्क या संगठन से कोई संबंध है या नहीं।

इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। मामले की आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देशों और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी