Aapka Rajasthan

दिल्ली: शाहदरा रेलवे स्टेशन पर जनरल कोच में सीट के लिए हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर सुबह करीब 6 बजे कुछ युवकों के बीच हुए झगड़े में 34 वर्षीय पंकज धामा की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि झगड़े के दौरान पंकज के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वह गिर पड़े।
 
आरोप है कि मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने उन्हें समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह करीब 6 बजे कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद झगड़े में बदल गया। आरोप है कि इस झगड़े के दौरान 34 वर्षीय पंकज धामा के साथ करीब 8 लड़कों ने मारपीट की।

मारपीट के दौरान पंकज धामा प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े और उनकी हालत बिगड़ती चली गई। इसी दौरान वहां मौजूद रेलवे पुलिस का एक कर्मचारी पंकज को खींचकर किनारे ले जाता दिखाई दिया। परिवार का आरोप है कि पंकज को तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, जिसकी वजह से उनकी हालत और गंभीर हो गई।

मृतक के परिवार का आरोप है कि रेलवे पुलिस ने पंकज को समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाया। परिवार का कहना है कि अगर रेलवे पुलिस फौरन कार्रवाई करती और पंकज को तुरंत अस्पताल ले जाया जाता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

परिजनों का यह भी आरोप है कि पंकज को रेलवे पुलिस ने नहीं, बल्कि स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और इलाज के दौरान पंकज धामा की मौत हो गई।

मृतक पंकज धामा दिल्ली मेट्रो में गार्ड की नौकरी करते थे। परिवार में उनकी एक बेटी और एक बेटा है। पंकज की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने घायल पंकज को तुरंत अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल 8 आरोपियों को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और झगड़े की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी है।

--आईएएनएस

एमएस/