Aapka Rajasthan

दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले में ट्रायल से बच रहे घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की एंटी-जेल बेल एवं घोषित अपराधी सेल की टीम ने चोरी के मामले में ट्रायल से बच रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कप्तान के खिलाफ 28 मई, 2025 को केस दर्ज किया गया था। दक्षिण-पश्चिम/द्वारका कोर्ट के सीजेएम की ओर से कप्तान को घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
 
इस टीम ने तकनीकी और मैन्युअल, दोनों तरह की सूचनाओं पर काम किया। 16 अप्रैल को जब टीम नजफगढ़ में मौजूद थी तो एक गुप्त सूचना मिली कि 'कप्तान' नाम का एक 'घोषित अपराधी' (पीओ) थाना नजफगढ़ के एक मामले में चल रहे ट्रायल से बच रहा है और उसे द्वारका कोर्ट की ओर से 'घोषित अपराधी' घोषित किया जा चुका है।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आर्य नगर में जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी/द्वारका जिला के निर्देशानुसार 'घोषित अपराधियों' के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसको लेकर एक टीम का गठन किया गया। यह टीम 'एंटी-पीओ, जेल बेल और घोषित अपराधी सेल, द्वारका' से संबंधित है और इसका उद्देश्य 'घोषित अपराधियों', 'सक्रिय बदमाशों' और 'जेल से रिहा हुए अपराधियों' को गिरफ्तार करना या उनका पता लगाना है।

एक दिन पहले 18 अप्रैल को पुलिस ने नकली लूट के एक मामले को छह घंटे के अंदर ही सुलझा दिया था। लूट के संबंध में अभिषेक नाम के एक व्यक्ति की ओर से केस दर्ज कराई गई थी, जिसने पीसीआर कॉल के माध्यम से बताया कि बंदूक की नोक पर उसके साथ लूट की घटना हुई है। शिकायत के मुताबिक, नॉर्थ रोहिणी पुलिस स्टेशन में एक लूट का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस जांच के दौरान तकनीकी निगरानी और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से नॉर्थ रोहिणी के स्टाफ ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी