Aapka Rajasthan

दिल्ली पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, तीन अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर की गिरफ्तारी

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने फरार एवं घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। इन कार्रवाइयों में एक घोषित अपराधी की गिरफ्तारी, एक सनसनीखेज लूट का खुलासा तथा एक अपराधी से लूटी गई संपत्ति की बरामदगी शामिल है।
 
दिल्ली पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, तीन अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर की गिरफ्तारी

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने फरार एवं घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। इन कार्रवाइयों में एक घोषित अपराधी की गिरफ्तारी, एक सनसनीखेज लूट का खुलासा तथा एक अपराधी से लूटी गई संपत्ति की बरामदगी शामिल है।

जानकारी के अनुसार पश्चिमी जिले की विशेष टीम ने पुलिस स्टेशन पंजाबी बाग क्षेत्र में झपटमारी के एक मामले में फरार और अदालत द्वारा घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान सोनू कुमार (25) के रूप में हुई। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल राज कुमार, हेड कांस्टेबल रामनिवास एवं हेड कांस्टेबल प्रदीप की विशेष भूमिका रही। अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर मुकेश मीना ने किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश काफी दिनों से चल रही थी। बीते दिन मुखबिर की सूचना के आधार पर सादे कपड़े में तैनात पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की।

वहीं पुलिस स्टेशन हरिनगर क्षेत्र में 4 अप्रैल को हुई दिन-दहाड़े हथियारबंद लूट की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पीड़ित से सोने की चूड़ी और 4,000 रुपए नकद लूटे गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 4 अप्रैल को लूट की शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पकड़ा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी काफी शातिर थे और पुलिस से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहे थे, लेकिन मुखबिर की सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी क्रम में पुलिस स्टेशन मायापुरी में 8 अप्रैल को दर्ज लूट के एक मामले में अपराधी को गिरफ्तार कर लूटा गया ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया। आरोपी की पहचान आजाद उर्फ साहिल (30) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी और स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने सागरपुर क्षेत्र में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर बरामद समान वापस कर दिया।

--आईएएनएस

एसएके