Aapka Rajasthan

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
 

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद आलम उर्फ जावेद (27) निवासी देवली, नई दिल्ली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में पहले से 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

दक्षिण जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ को 15 अगस्त को सूचना मिली थी कि दिलशाद आलम उर्फ जावेद अवैध हथियार और गोला-बारूद लेकर अपने एक साथी से मिलने देवली इलाके में आने वाला है।

सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और रणनीतिक तरीके से जाल बिछाया। इसके बाद पुलिस ने देवली क्षेत्र में आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर नियमानुसार सील कर दिया।

इस संबंध में टिगरी थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत एफआईआर संख्या 237/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस कार्रवाई को एएसआई दुष्यंत कुमार, हेड कांस्टेबल यशपाल, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और कांस्टेबल महेंद्र की टीम ने अंजाम दिया। अभियान का नेतृत्व स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने किया, जबकि एसीपी ऑपरेशंस बलराम सिंह बेनीवाल की निगरानी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।

पुलिस के मुताबिक, दिलशाद आलम के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और पुलिस के रिकॉर्ड में एक आदतन अपराधी के रूप में चिन्हित है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया था तथा उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

दक्षिण जिला पुलिस ने कहा कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम